लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के मंत्री सिद्दीकुल्लाह चौधरी को नहीं मिला बांग्लादेश का वीजा

By भाषा | Updated: December 26, 2019 05:38 IST

उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने 12-13 दिसंबर को पांच दिन की यात्रा के लिए वीजा आवेदन दिया था। मुझे वहां एक कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए बुलाया गया था और निजी कार्यक्रम भी थे।’

Open in App
ठळक मुद्देचौधरी राज्य के प्रभावी अल्पसंख्यक नेताओं में से एक हैं और संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और पूरे देश में एनआरसी लागू किए जाने की योजना का विरोध करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह बृहस्पतिवार सुबह अपना टिकट रद्द कर देंगे।

पश्चिम बंगाल के मंत्री और जमीयत उलेमा-ए-हिंद (जेयूएच) के प्रदेश अध्यक्ष सिद्दीकुल्लाह चौधरी ने बुधवार को दावा किया कि उन्हें पड़ोसी देश बांग्लादेश की यात्रा पर जाने लिए यहां उस देश के उप उच्चायोग ने वीजा देने से इनकार कर दिया। चौधरी 26-31 दिसंबर तक बांग्लादेश की यात्रा पर जाने वाले थे। उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने 12-13 दिसंबर को पांच दिन की यात्रा के लिए वीजा आवेदन दिया था। मुझे वहां एक कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए बुलाया गया था और निजी कार्यक्रम भी थे।’’

चौधरी ने कहा, ‘‘ लेकिन मुझे अभी तक वीजा नहीं मिला है। अभी न तो उन्होंने मुझे यह बताया कि मेरा वीजा आवेदन स्वीकार हुआ है और न ही आधिकारिक तौर पर इनकार किया है। मेरे पास सभी जरूरी दस्तावेज राज्य और केंद्र सरकार की जरूरी अनुमति हैं।’’

जेयूएच के प्रमुख के तौर पर चौधरी राज्य के प्रभावी अल्पसंख्यक नेताओं में से एक हैं और संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और पूरे देश में एनआरसी लागू किए जाने की योजना का विरोध करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह बृहस्पतिवार सुबह अपना टिकट रद्द कर देंगे।

हालांकि इस पर टिप्पणी के लिए बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त तौफीक हसन से संपर्क नहीं हो पाया। उन्हें बार-बार कॉल किया गया लेकिन उनका फोन बंद था। इस पूरे मामले पर तृणमूल कांग्रेस ने हैरानी जताई है। 

टॅग्स :बांग्लादेशनागरिकता संशोधन कानूनपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा