लाइव न्यूज़ :

खड़गपुरः बंगाल में भाजपा को झटका, चार नेता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ तृणमूल कांग्रेस में शामिल

By भाषा | Updated: September 23, 2020 20:01 IST

भाजपा नेता शैलेन्द्र सिंह, अजय चटर्जी, राजदीप गुहा और सजल रॉय तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। भट्टाचार्य ने कहा कि सिंह भाजपा की ट्रेड यूनियन इकाई भारतीय मजदूर संघ के कद्दावर नेता रहे हैं वहीं खड़गपुर शहर के कई वार्डों में गुहा को व्यापक जन समर्थन हासिल है।

Open in App
ठळक मुद्देसैकड़ों समर्थकों के साथ बुधवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए जिससे इस औद्योगिक क्षेत्र में तृणमूल को बल मिला है। रॉय ग्रामीण क्षेत्रों के लोकप्रिय नेता हैं और चटर्जी लम्बे समय तक भाजपा के साथ रहे हैं। यह भाजपा और उसके प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के लिए पश्चिम मेदिनीपुर जिले और खड़गपुर में बड़ा झटका है।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के खड़गपुर से भाजपा के चार नेता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बुधवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए जिससे इस औद्योगिक क्षेत्र में तृणमूल को बल मिला है।

पार्टी मुख्यालय में राज्य की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य की उपस्थिति में भाजपा नेता शैलेन्द्र सिंह, अजय चटर्जी, राजदीप गुहा और सजल रॉय तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। भट्टाचार्य ने कहा कि सिंह भाजपा की ट्रेड यूनियन इकाई भारतीय मजदूर संघ के कद्दावर नेता रहे हैं वहीं खड़गपुर शहर के कई वार्डों में गुहा को व्यापक जन समर्थन हासिल है।

उन्होंने कहा कि रॉय ग्रामीण क्षेत्रों के लोकप्रिय नेता हैं और चटर्जी लम्बे समय तक भाजपा के साथ रहे हैं। भट्टाचार्य ने पीटीआई-भाषा से कहा, “यह भाजपा और उसके प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के लिए पश्चिम मेदिनीपुर जिले और खड़गपुर में बड़ा झटका है। यह दिखाता है कि विधानसभा क्षेत्र के लोग भाजपा के साथ नहीं हैं।

पिछले साल के उप चुनाव से यह स्पष्ट हो गया था।” तृणमूल कांग्रेस ने पिछले साल हुए उप चुनाव में खड़गपुर सदर की सीट पर पहली बार जीत हासिल की थी। भाजपा के चार नेताओं के तृणमूल में शामिल होने पर दिलीप घोष ने कहा, “कुछ लालची लोगों का भाजपा में रह कर भी तृणमूल से संपर्क था। वह चले गए। उनका नकाब उतर गया है। इससे पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा।”

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीजेपी नड्डाकैलाश विजयवर्गीयकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा