लाइव न्यूज़ :

1.76 लाख करोड़ के 2-जी घोटाले में कोर्ट से सभी आरोपी निर्दोष, जानें पूरा मामला

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 21, 2017 11:25 IST

यूपीए-2 शासनकाल के दौरान साल 2010 में ये मामला प्रकाश में आया था। आज कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया

Open in App

यूपीए-2 के कार्यकाल के सबसे चर्चित 2 जी घोटाले में आज फैसला आ चुका है। 2 जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले पर पटियाला हाउस कोर्ट की विशेष सीबीआई अदालत ने ये फैसला सुनाया है। दरअसल कोर्ट ने तीन मामलों की सुनवाई की है, जिसमें दो सीबीआई और एक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का है। कोर्ट ने कहा कि प्रॉजीक्यूशन अपने किसी आरोप को साबित करने में नाकाम रहा है। इस मामले में पहले सीबीआई केस में पूर्व केंद्रीय मंत्री ए राजा के अलावा डीएमके के राज्यसभा सांसद कनिमोई मुख्य आरोपी थे।

कौन हैं आरोपी?

पहले सीबीआई केस में पूर्व केंद्रीय मंत्री ए राजा के अलावा डीएमके के राज्यसभा सांसद कनिमोई, पूर्व टेलीकॉम सचिव सिद्धार्थ बेहुरा, ए. राजा के तत्कालीन निजी सचिव आरके चंदौलिया, स्वान टेलीकॉम के प्रमोटर शाहिद उस्मान बलवा, विनोद गोयनका, यूनिटेक कंपनी के एमडी संजय चंद्रा, कुशेगांव फ्रूटस एंड वेजिटेबल प्राइवेट लिमिटेड के आसिफ बलवा व राजीव अग्रवाल, कलाईगनार टीवी के निदेशक शरद कुमार और सिनेयुग फिल्म्स के करीम मोरानी के अलावा रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के वरिष्ठ अधिकारी गौतम जोशी, सुरेंद्र पिपारा, हरि नैयर आरोपी हैं इसके अलावा तीन कंपनियों स्वान टेलीकॉम लिमिटेड, रिलायंस टेलीकॉम लिमिटेड और यूनिटेक वायरलेस (तमिलनाडु) को भी आरोपी बनाया गया था।

फैसले के बाद पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि आज ये साबित हो गया है कि इस बड़े घोटाले में सरकार के शीर्ष नेतृत्व की कोई भूमिका नहीं थी।

 

कैसे सामने आया घोटाला?

2 घोटाला साल 2010 में प्रकाश में आया। उस वक्त भारत के महालेखाकार और नियंत्रक ने एक रिपोर्ट पेश की जिसमें साल 2008 में किए गए स्पेक्ट्रम आवंटन पर सवाल खड़े किए गए। 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाले में नीलामी नहीं की गई बल्कि 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर बांटे गए। रिपोर्ट के मुताबिक इससे सरकारी खजाने पर 1 लाख 76 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

टॅग्स :2 जी घोटालासीबीईपी चिदंबरम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

राजनीति अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो