लाइव न्यूज़ :

वसुंधरा राजे ने गहलोत सरकार पर बोला हमला, कहा-"राजस्थान में है ही कहां सरकार"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 17, 2019 14:08 IST

महिला सशक्तीकरण की पर्याय भामाशाह योजना बंद नहीं होती। महिलाओं को स्मार्टफ़ोन उपलब्ध कराने वाली भामाशाह डिजिटल योजना ख़त्म नहीं होती। ग़रीबों की लाइफ़ लाइन भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना पर ताले नहीं लगते।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि यदि राजस्थान में सरकार होती तो मुख्यमंत्री जलस्वावलंबन योजना पर रोक नहीं लगती। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में सरकार होती तो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्रदेश के सब किसानों को मिलता।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार पर हमला बोलते हुए सवाल किया कि राजस्थान में सरकार है ही कहाँ? राजे ने एक बयान में कहा कि राजस्थान में सरकार होती तो प्रदेश में क़ानून व्यवस्था का राज होता और हमारी बच्चियाँ सुरक्षित होतीं।

महिला सशक्तीकरण की पर्याय भामाशाह योजना बंद नहीं होती। महिलाओं को स्मार्टफ़ोन उपलब्ध कराने वाली भामाशाह डिजिटल योजना ख़त्म नहीं होती। ग़रीबों की लाइफ़ लाइन भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना पर ताले नहीं लगते। उन्होंने कहा कि यदि राजस्थान में सरकार होती तो मुख्यमंत्री जलस्वावलंबन योजना पर रोक नहीं लगती।

नौजवानों को बेरोज़गारी का सामना नहीं करना पड़ता और मज़दूरों को मज़दूरी के लिए तरसना नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अगर सरकार होती तो लोगों पर टोल टेक्स का भार नहीं पड़ता।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में सरकार होती तो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्रदेश के सब किसानों को मिलता। वादे के अनुसार सभी किसानों का पूरा कर्ज माफ़ होता और केंद्र की आयुष्मान भारत योजना लागू करने में राजनीति नहीं होती।

 

टॅग्स :राजस्थानवसुंधरा राजेअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा