लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड भाजपा में असंतोषः विधायक चुफाल के बाद उमेश शर्मा ने नड्डा को लिखा पत्र, शिकायत दर्ज कराई

By भाषा | Updated: September 4, 2020 18:24 IST

पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट क्षेत्र के विधायक बिशन सिंह चुफाल के दिल्ली में नड्डा से मिलने के बाद अब देहरादून जिले के रायपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमेश शर्मा काउ ने भाजपा अध्यक्ष को पत्र लिखकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

Open in App
ठळक मुद्देध्यक्ष को पत्र लिखा क्योंकि मैंने महसूस किया कि विकास कार्य नहीं होना पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में रायपुर से सर्वाधिक मतों से जीत दर्ज करने वाले काउ ने कहा कि लोगों को उनसे बहुत अपेक्षाएं हैं।राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात का समय मांगा है और जब वह उनसे मिलेंगे तो उन्हें इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।

देहरादूनः सत्तारूढ़ भाजपा में बढ़ते असंतोष के संकेत के बीच पार्टी के एक और विधायक ने अपने क्षेत्र में अधिकारियों की उदासीनता के कारण विकास कार्यों के न होने की शिकायत पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से की है।

पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट क्षेत्र के विधायक बिशन सिंह चुफाल के दिल्ली में नड्डा से मिलने के बाद अब देहरादून जिले के रायपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमेश शर्मा काउ ने भाजपा अध्यक्ष को पत्र लिखकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

इस संबंध में पूछे जाने पर काउ ने कहा, ‘‘मैंने पार्टी अध्यक्ष को पत्र लिखा क्योंकि मैंने महसूस किया कि विकास कार्य नहीं होना पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा रहा है। परिवार के मुखिया को अपनी चिंताओं के बारे में बताने में कोई हर्ज नहीं है।’’

पिछले विधानसभा चुनाव में रायपुर से सर्वाधिक मतों से जीत दर्ज करने वाले काउ ने कहा कि लोगों को उनसे बहुत अपेक्षाएं हैं और उनके क्षेत्र में विकास गतिविधियों के रुक जाने से वह बहुत निराश हैं। विधायक ने कहा कि उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात का समय मांगा है और जब वह उनसे मिलेंगे तो उन्हें इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।

इससे पहले, बुधवार को पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पांच बार के विधायक चुफाल ने नड्डा से भेंट की थी और उन्हें बताया था कि अधिकारी उनकी नहीं सुन रहे हैं तथा पिछले तीन साल से उनके विधानसभा क्षेत्र में विकास के काम नहीं हो रहे हैं। चुफाल ने कहा कि वह चाहते हैं कि भाजपा 2022 में सत्ता में जोरदार वापसी करे और इसीलिए वह नड्डा के साथ अपने क्षेत्र की रुकी पड़ी विकास परियोजनाओं के बारे में बात करने गए थे।

हालांकि, पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने विधायकों की सरकार से नाराजगी का खबरों का खंडन किया और कहा कि संगठन और सरकार में सब कुछ ठीक चल रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘विधायकों का केंद्रीय नेतृत्व से मिलना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। इन मुलाकातों को लेकर मीडिया में जो अटकलें लगायी जा रही हैं, वे कोरी बकवास हैं। कोई विधायक सरकार से नाराज नहीं है।’’

यहां जारी एक विज्ञप्ति में भंडारी ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हो रहे हैं और पार्टी संगठन के लोग इन तमाम उपलब्धियों को जन—जन तक पहुंचाने में जुटे हैं। 

टॅग्स :उत्तराखण्डभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)त्रिवेंद्र सिंह रावतजेपी नड्डाउत्तराखंड समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

भारतAssam Assembly Elections 2026: 18 विधायक बेटिकट?, भाजपा सूची से गायब नंदिता गोरलोसा, सिद्धार्थ भट्टाचार्य और नुमल मोमिन, सूची देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा