लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनावः भाजपा के 10 और सपा के 2 प्रत्याशी चुने जाएंगे निर्विरोध, कांग्रेस-बसपा को झटका, निर्दलीय प्रत्याशी का नामांकन खारिज

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 19, 2021 21:11 IST

Uttar Pradesh MLC Election: 100 सदस्यीय यूपी विधान परिषद में एसपी के पास अधिकतम 55 सदस्य हैं, जबकि भाजपा के पास 25 हैं। मायावती की बीएसपी में 8 सीटें हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी के 10 और समाजवादी पार्टी के दो प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय है।बारह उम्मीदवार मैदान में है और इतनी ही सीटों पर चुनाव होना है।माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति और सुरेंद्र चौधरी ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।

Uttar Pradesh MLC Election: उत्तर प्रदेश में 12 सीट पर विधान परिषद चुनाव हो रहा है। भाजपा के 10 और सपा के 2 प्रत्याशी निर्विरोध चुने जाएंगे। कांग्रेस और बसपा को बड़ा झटका लगा है।

मंगलवार को निर्दलीय प्रत्याशी महेश चंद्र शर्मा का नामांकन खारिज होने के बाद सभी 12 प्रत्याशियों (10 भाजपा और दो सपा के) का निर्विरोध चुना जाना तय है। निर्वाचन अधिकारी ब्रजभूषण दुबे ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को निर्दलीय प्रत्याशी महेश चंद्र शर्मा ने नामांकन किया था लेकिन नामांकन पत्रों की जांच के दौरान उनका नामांकन रद्द कर दिया गया। 

चुनाव मैदान में भाजपा के उम्मीदवार डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा हैं। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, सेवानिवृत्त आईएएस एके शर्मा, अश्विनी त्यागी, गोविंद नारायण, धर्मवीर सिंह, मानवेंद्र सिंह कुंवर, लक्ष्मण प्रसाद, सलिल बिश्नोई और सुरेंद्र चौधरी। अहमद हसन और राजेंद्र चौधरी समाजवादी पार्टी के दो उम्मीदवार हैं।

केंद्र सरकार में सचिव के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी

पूर्व अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुने गए 10 उम्मीदवारों में शामिल हैं। गुजरात-कैडर के अधिकारी शर्मा ने हाल ही में भाजपा में शामिल होने के लिए केंद्र सरकार में सचिव के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी।

चर्चा है कि शर्मा, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी हैं, उन्हें योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। राजनीति में कदम रखने से पहले, पूर्व नौकरशाह नरेंद्र मोदी के साथ तब से थे, जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे। 2001 में मोदी के मुख्यमंत्री बनने के बाद, शर्मा को सरकार में सचिव बनाया गया। जब मोदी प्रधानमंत्री बने शर्मा को दिल्ली में लाया गया और उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में सचिव नियुक्त किया गया।

गौरतलब है कि उत्‍तर प्रदेश की 403 सदस्‍यों वाली विधान सभा में मौजूदा समय में 402 सदस्‍य हैं जिनमें भारतीय जनता पार्टी के 310, समाजवादी पार्टी के 49, बहुजन समाज पार्टी के 18, अपना दल (सोनेलाल) के नौ, भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस के सात, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के चार, निर्दलीय तीन, राष्‍ट्रीय लोकदल के एक, निर्बल इंडियन शोषित हमारा अपना दल (निषाद) के एक सदस्‍य हैं। भाजपा के साथ अपना दल (सोनेलाल) का गठबंधन है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीकांग्रेसबीएसपीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मायावतीयोगी आदित्यनाथअखिलेश यादवचुनाव आयोगनरेंद्र मोदीजेपी नड्डाराहुल गांधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा