लाइव न्यूज़ :

Uttar pradesh ki khabar: लखनऊ प्रशासन-निगम पैडमैन की भूमिका में, कमजोर बालिकाओं और महिलाओं को मुफ्त सेनेटरी नैपकिन पहुंचाएगा

By भाषा | Updated: April 8, 2020 19:29 IST

उत्तर प्रदेश सरकार के बाद लखनऊ जिला प्रशासन और नगर निगम ने फैसला किया है कि गरीब महिला और आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं को फ्री में सेनेटरी नैपकिन और हैंड वाश सैशे देंगे। वह घर-घर जाएंगे देकर आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देछह सखी वैन के जरिए आर्थिक तौर पर कमजोर महिलाओं/बालिकाओं को मुफ्त सेनेटरी पैड उपलब्ध कराया जाएगा। बहुत सी महिलाएं और लड़कियां लॉकडाउन के कारण ऐसे जगहों में फंसी हुई हैं जहाँ सेनेटरी नैपकिन की उपलब्धता नहीं है।

लखनऊः कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों को सील किए जाने के फैसले के बीच लखनऊ जिला प्रशासन और नगर निगम आर्थिक तौर पर कमजोर बालिकाओं और महिलाओं तक मुफ्त सेनेटरी नैपकिन और हैंड वाश सैशे (हाथ धोने वाले साबुन का पाउच) पहुंचाएगा।

लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया, मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम और जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने महिलाओं/बालिकाओं को निःशुल्क सेनेटरी पैड, साबुन और सेनेटाइजर उपलब्ध कराने के लिये 1090 चौराहे से छह 'सखी वैन' वाहनों को झंडी दिखा कर रवाना किया।

मंडलायुक्त मेश्राम ने बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के कारण जिला प्रशासन द्वारा डूडा और नगर निगम के सहयोग से नगर क्षेत्र में छह सखी वैन के जरिए आर्थिक तौर पर कमजोर महिलाओं/बालिकाओं को मुफ्त सेनेटरी पैड उपलब्ध कराया जाएगा।

जिलाधिकारी प्रकाश ने बताया, ‘‘बहुत सी महिलाएं और लड़कियां लॉकडाउन के कारण ऐसे जगहों में फंसी हुई हैं जहाँ सेनेटरी नैपकिन की उपलब्धता नहीं है। उन्हें नैपकिन मुहैया कराने के लिए पूरा रुट चार्ट बनाया गया है।’’ उन्होंने बताया कि इसके लिए एक हेल्पलाइन नम्बर 7905323611 भी जारी किया जा रहा है जिस पर लोग कॉल कर वे चीजें निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेश में कोरोनायोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा