लाइव न्यूज़ :

योगी ने किया कृष्णा जन्मभूमि के दर्शन, बोले- मैं एक हिंदू हूं, हर एक को है अपनी आस्था व्यक्त करने का अधिकार

By स्वाति सिंह | Updated: February 24, 2018 13:58 IST

मथुरा भगवान कृष्ण की जन्म भूमि है और तो और बांके बिहारी की लीला भूमि भी है, वो इसलिए  बार-बार मथुरा आते रहेंगे।  आने उन्होंने बताया 'पर्यटन को बढ़ावा देना बहुत महत्वपूर्ण है।  

Open in App

मथुरा, 24 फरवरी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मथुरा पहुंचे हैं।  वहां जाकर सीएम ने भगवान कृष्ण की जन्म भूमि का दौरा किया। उन्होंने कहा कि मथुरा भगवान कृष्ण की जन्म भूमि है और तो और बांके बिहारी की लीला भूमि भी है, वो इसलिए  बार-बार मथुरा आते रहेंगे। आने उन्होंने बताया 'पर्यटन को बढ़ावा देना बहुत महत्वपूर्ण है।  मैं यहां पर दो दिन के दौरे पर हूं और अनेक कार्यक्रमों से जुड़ा रहा हूं।  सुबह समय था तो कृष्ण जन्मभूमि में दर्शन करने आया और सुरक्षा की व्यवस्था का जायजा भी लिया। 'मंदिर में योगी ने जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद से मुलाकात भी की।

सीएम ने कहा, 'मैंने पिछले 11 महीने में न किसी को ईद मनाने से रोका न क्रिसमस मनाने से, सभी अपने तरीके से आस्था व्यक्त करते हैं। धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार सभी को है।  इसके साथ ही पर्यटन की दृष्टि से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने का अधिकार भी हम सबको है। 'उन्होंने कहा, 'आस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ-साथ पर्यटन के रूप में भी अपने इन क्षेत्रों को राष्ट्रीय पटल पर विकसित करने की व्यवस्था का अधिकार हम सभी को होना चाहिए। इसी व्यवस्था के तहत दीपोत्सव अयोध्या में, देव दिपावली काशी में, रामायण मेला चित्रकूट में, कुंभ का आयोजन प्रयागराज में ही होगा।' 

यह भी पढ़ें : आप-मुख्य सचिव विवाद: सीएम योगी बोले- 'गिरोह' की तरह सरकार चला रहे हैं केजरीवाल

इसके बाद योगी पैदल राधा मंदिर जाएंगे। वहां वह लठमार होली भी खेंलेगे। बता दें कि शुक्रवार को सीएम योगी मथुरा स्थित वेटनरी विश्वविद्यालय के रसोत्सव कार्यक्रम में ब्रज तीर्थ विकास परिषद की वेबसाइट और लोगो का अनावरण किया था। 24 फरवरी की शाम 6 बजे रसोत्सव में हेमा मालिनी की डांस परफॉर्मेंस भी होने वाला हैं। फिर वहीं सूफी गायक कैलाश खेर का प्रोग्राम होगा।

यह भी पढ़ें : यूपी इन्वेस्टर्स समिट 2018: सीएम आदित्यनाथ ने कहा- शामिल हुई 125 कंपनिया, साइन हुए 1045 MOU

बता दें कि बरसाने में लगभग 40 दिनों तक होली खेली जाती है। यहां की लठ्ठमार होली दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां महिलाएं लठ्ठमार होली के द्वारा अपना ताकत प्रदर्शन करती हैं।  माना जाता है कि भगवान कृष्ण अपने दोस्तों के साथ राधा से होली खेलने के लिए बरसाना आया करते थे, और राधा जी अपनी सहेलियों के साथ बांस की लाठियों से उन्हें दौड़ाती थीं।  इसके बाद से लठ्ठमार होली बरसाना की परंपरा बन गई।  यहां होली के मानाने के बाद अगले दिन नंदगांव का नंबर आता है।  यहां भी महिलाएं लाठियों से मारती हैं। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा