लाइव न्यूज़ :

यूपी उपचुनावः चुनाव से पहले सपा-रालोद को झटका, इगलास सीट पर नामांकन रद्द

By भाषा | Updated: October 1, 2019 17:15 IST

उनके समर्थकों ने प्रदर्शन किया। चुनाव अधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि दिवाकर निर्धारित समय में अपना जाति प्रमाण पत्र और फॉर्म-बी जमा नहीं कर पाईं, इसलिए उनका नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देदिवाकर ने कहा कि वह चुनाव अधिकारी के कार्यालय में सोमवार को ढाई बजे अपने सभी कागजों के साथ पहुंच गयी थीं।दिवाकर ने कहा कि उनके साथ जो व्यक्ति ‘फॉर्म-बी’ लिए हुए मौजूद था, उसे साजिशन तीन बजे तक कार्यालय में नहीं घुसने दिया गया।

अलीगढ़ जिले की इगलास सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव में रालोद-सपा गठबंधन की उम्मीदवार सुमन दिवाकर का नामांकन चुनाव अधिकारी ने रद्द कर दिया है।

इसके बाद उनके समर्थकों ने प्रदर्शन किया। चुनाव अधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि दिवाकर निर्धारित समय में अपना जाति प्रमाण पत्र और फॉर्म-बी जमा नहीं कर पाईं, इसलिए उनका नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया।

वहीं, दिवाकर ने कहा कि वह चुनाव अधिकारी के कार्यालय में सोमवार को ढाई बजे अपने सभी कागजों के साथ पहुंच गयी थीं। उनसे कहा गया कि वह बाहर इंतजार करें। उन्होंने कहा कि संदेह होने पर वह दो बजकर पचास मिनट पर कार्यालय के अंदर घुस गईं जबकि नामांकन का अंतिम समय तीन बजे था।

दिवाकर ने कहा कि उनके साथ जो व्यक्ति ‘फॉर्म-बी’ लिए हुए मौजूद था, उसे साजिशन तीन बजे तक कार्यालय में नहीं घुसने दिया गया। उनका नामांकन न होने पाए, इसलिए साजिश की गयी । राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद ने कहा कि इस तरह की जोड़-तोड़ करना देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरे का संकेत है।

उन्होंने कहा कि पार्टी सभी कानूनी पहलुओं पर विचार कर रही है। नामांकन रद्द करने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया । प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 21 अक्टूबर को होना है। कल सोमवार को नामांकन की आखिरी तारीख थी। 

टॅग्स :इंडियाउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवअजित सिंहबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा