लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: राहुल गांधी ने कहा- 'टॉम वड्डकन बड़े नेता नहीं हैं'

By नियति शर्मा | Updated: March 15, 2019 15:46 IST

टॉम वड्डकन लम्बे समय से कांग्रेस का हिस्सा रहे है। वह सोनिया गांधी के सहयोगी के साथ-साथ राजीव गांधी के भी वफादार रह चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस से 20 साल से जुड़े रहे टॉम वड्डकन गुरुवार को बीजेपी से जुड़ेसोनिया गांधी के साथ राजीव गांधी के भी करीबी रह चुके हैं टॉम वड्डकन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस में बड़ी पैठ रखने वाले नेता टॉम वड्डकन के बीजेपी में शामिल होने पर तंज कसा है। राहुल ने कहा कि वडक्कन कोई बड़े नेता नहीं है। कांग्रेस के साथ 20 साल से जुड़ रहे टॉम गुरुवार को बीजेपी में शामिल हो गये थे। वह सोनिया गांधी के सहयोगी के साथ-साथ राजीव गांधी के भी करीबी रह चुके हैं।

कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता टॉम वड्डकन ने गुरुवार को  बीजेपी जॉइन करते समय कहा था कि "कांग्रेस में वंशवाद राजनीति अपने चरम पर पहुंच गई है।"

भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मीडिया को टॉम वड्डकन का कांग्रेस छोड़ने का कारण बताते हुए कहा कि टॉम दरअसल मोदी सरकार के पांच सालों के कार्यों से बहुत प्रभावित हुए इसलिए वह बहुत पहले ही बीजेपी में आने का मन बना चुके थे। वहीं, टॉम वड्डकन ने बताया कि वह दो दशक से अधिक समय से कांग्रेस के साथ काम कर चुके है पर कांग्रेस में 'यूज एंड थ्रो' पॉलिसी इतनी सशक्त है कि कोई भी स्वाभिमानी व्यक्ति इसे स्वीकार नहीं करेगा।

वड्डकन ने कहा कि कांग्रेस ने जिस तरह पुलवामा आतंकी हमले के बाद सरकार पर सवाल उठाए थे और एयर स्ट्राइक पर बयानबाजी हो रही थी, उससे वे बुरी तरह आहत थे। बता दे कि कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ की बस पर हुए आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गये थे। हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।

वड्डकन ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा- "पाकिस्तान में स्थित आंतकी संगठन ने हमारे देश पर हमला किया था और  उस पर कांग्रेस के नेताओं के बयान बहुत दुखद थे।"

वही दूसरी तरफ कांग्रेस ने वड्डकन की सारी आलोचनाओं को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि वड्डकन ने कई बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अपशब्द कहे है। कांग्रेस का कहना है हम चाहते है कि वड्डकन की बीजेपी में शामिल हो कर सारी इच्छाएं पूरी हो।

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राहुल गांधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा