लाइव न्यूज़ :

सुषमा स्वराज बेहद गर्मजोश व सभी को प्यार करने वाली इंसान थीं: हेमामालिनी

By भाषा | Updated: August 7, 2020 17:42 IST

भाजपा की सांसद हेमामालिनी ने सुषमा स्वराज ने कहा कि वे सभी को प्यार करने वाली, सभी की चिंता करने वाली और आश्चर्यजनक रूप से सभी का ध्यान रखने वाली महिला थीं।

Open in App
ठळक मुद्देहेमामालिनी ने कहा कि सुषमा स्वराज बड़े विशाल हृदय वाली नेता थीं।हेमामालिनी ने सुषमा स्वराज के बारे में कहा कि मेरे राजनीतिक करियर में उन्होंने मेरा हर जरूरत पर मार्गदर्शन किया।

मथुरा: मथुरा से भाजपा की सांसद हेमामालिनी ने गुरुवार को पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की प्रथम पुण्यतिथि पर उनको याद करते हुए कहा कि वह उनकी मित्र एवं राजनीति में उनको रास्ता दिखाने वाली उनकी मार्गदर्शक थीं। वे सभी को प्यार करने वाली एक विशाल व्यक्तित्व वाली महिला थीं।

हेमा ने ट्विटर पर एक वीडियो क्लिप जारी कर उन्हें याद करते हुए कहा, ‘समय कितनी तेजी से बीत जाता है। जिसका हमें एहसास भी नहीं हो पाता। सुषमा जी को हमसे विदा हुए एक वर्ष पूरा हो गया और हमें पता भी न चला।’

उन्होंने कहा, ‘वे सभी को प्यार करने वाली, सभी की चिंता करने वाली और आश्चर्यजनक रूप से सभी का ध्यान रखने वाली महिला थीं। वे बड़े विशाल हृदय वाली नेता थीं। वे मुझे बहुत चाहती थीं। समय-समय पर मेरी मदद करती थीं।

मेरे राजनीतिक करियर में उन्होंने मेरा हर जरूरत पर मार्गदर्शन किया। आज मुझे वे बहुत याद आ रही हैं। वे स्वभाव से बहुत गर्मजोश इंसान थीं। उनके साथ रहकर किसी की भी निराशा दूर हो जाती थी।’ 

टॅग्स :हेमा मालिनीसुषमा स्वराज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

बॉलीवुड चुस्की'सब कुछ' थे, एक साथी, मार्गदर्शक और मित्र, अपूरणीय शून्य?, हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के निधन पर भावुक होकर...

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार के बाद भावुक हुईं ईशा देओल और हेमा मालिनी, पैप्स के सामने हाथ जोड़े

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: 65 साल फिल्मी करियर, मर्दानगी, भावुकता और करिश्मा..., जानिए कौन थे धर्मेंद्र

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: शर्म नहीं आती... मीडिया पर भड़के एक्टर सनी देओल, देखें वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा