लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की बागडोर को सोनिया गांधी ही संभाले रहें, हरियाणा के पार्टी विधायकों की राय

By बलवंत तक्षक | Updated: August 27, 2020 06:56 IST

कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर पिछले कुछ दिनों से काफी कुछ चल रहा है। इस बीच हरियाणा के कांग्रेस विधायकों ने इस बात पर सहमति जताई है कि पार्टी की बागडोर सोनिया गांधी ही संभाले रहें।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के कांग्रेस विधायक सोनिया गांधी के पक्ष में, प्रस्ताव पेश कर जताई सहमतिसोनिया गांधी कांग्रेस की सर्वमान्य नेता हैं, उनके नेतृत्व में पार्टी को मजबूती मिलेगी: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

चंडीगढ़: कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के दौरान पार्टी नेतृत्व को लेकर उठे विवाद के मद्देनजर हरियाणा के कांग्रेस विधायक इस बात पर सहमत हैं कि पार्टी की बागडोर सोनिया गांधी ही संभाले रहें. कांग्रेस विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने की.

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेसाध्यक्ष कुमारी शैलजा भी मौजूद थीं. बैठक में सोनिया गांधी के कांग्रेस की कमान संभाले रखने पर सहमति जताने को लेकर एक प्रस्ताव भी पेश किया गया, जिसे विधायकों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया.

चंडीगढ़ में हुई कांग्रेस विधायकों की इस बैठक में प्रस्ताव रखते हुए हुड्डा ने कहा कि सोनिया गांधी कांग्रेस की सर्वमान्य नेता हैं. उनके इस फैसले से कांग्रेसियों में उत्साह है. इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी. इस मौके पर दिल्ली में कांग्रेस बैठक में नेतृत्व को लेकर उठे विवाद पर कुमारी शैलजा ने कहा कि सोनिया गांधी कह चुकी हैं कि इन सब बातों को छोड़ कर आगे बढ़ा जाना चाहिए.

बरौदा में कांग्रेस जीतेगी: इस बीच हुड्डा ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबधंन सरकार कितने भी हथकंडे अपना ले, बरौदा उप चुनाव में कांग्रेस जीतेगी. उन्होंने कहा कि छह साल तक बरौदा को पूरी तरह से नजरअंदाज करने के बाद खट्टर सरकार अब इस क्षेत्र में विकास का ड्रामा कर रही है, लेकिन कोई प्रलोभन काम नहीं आएगा.

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधीभूपेंद्र सिंह हुड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा