लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की हत्या की साजिश वाले पत्र पर सवाल, माओवादी ईमेल पर नहीं लिखते अपने नाम

By स्वाति सिंह | Updated: June 9, 2018 12:42 IST

दिल्ली में रोना विलसन के घर पर मिले पत्र में नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश होने की बात को सोशल मीडिया पर फेक बता रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 9 जून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले की बात लिखे हुए माओवादियों के पत्र को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि जो भी माओवादियों को थोड़ा जानता है वह ये बात अच्छे से समझता होगा कि वह कभी भी किसी पत्र में अपना नाम नहीं लिखते। इसलिए इस पत्र के झूठ होने की बात कही है। लोगों का कहना है कि यह सरकार सिर्फ चुनाव के लिए सहानुभूति कार्ड के तौर पर खेल रही है।  

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी की आज चीनी राष्ट्रपति शी से मुलाकात, एससीओ के मंच से पाकिस्तान को देंगे चेतावनी!गौरतलब है कि पुणे पुलिस ने शुक्रवार को दिल्ली में रोना विलसन के घर पर मिले पत्र में नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश होने की बात कही था।  पुलिस ने पत्र का एक हिस्सा जारी किया था। इसमें लिखा है, नरेंद्र मोदी एक फांसीवादी-हिन्दूवादी नेता हैं। बिहार और पश्चिम बंगाल में भले वह सरकार बनाने में सफल ना हुए हो पर देश के 15 राज्यों में उनकी सरकारें बनी है। अगर इसी गति से वे आगे बढ़ते रहे तो सभी पार्टियों के लिए परेशानी बढ़ जाएगी।

पत्र में आगे लिखा है, इसलिए अब कुछ वरिष्ठ कामरेडों ने साल 2016 के ओडीएच मिशन से भी क्रूर कदम उठाने की ठानी है। मोदी राज को खत्म करना होगा। इसके लिए राजीव गांधी हत्याकांड जैसी एक घटना को अंजाम देना होगा। सह आत्मघाती साबित हो सकता है। इसके असफल होने की भी संभावना है। लेकिन पार्टी में इस प्रस्ताव को रखा जाना चाहिए। नरेंद्र मोदी को मारने के लिए रोड शो के दौरान इस घटना को अंजाम देने का सबसे सही समय होगा।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के बाद CM देवेंद्र फडणीस को माओवादियों ने दी धमकी, गृह मंत्रालय ने किया खुालासा

यह जानकारी पुणे पुलिस ने अदालत को बताया कि प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) से 'संबंध' के आरोप में गिरफ्तार पांच व्यक्तियों में से एक के घर में कथित रूप से एक पत्र मिलने की बाद की है। इसमें इस बात का जिक्र है कि माओवादी 'एक और राजीव गांधी कांड' की योजना बना रहे हैं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा