लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव का दांव, भाभी ऐश्वर्या राय की बहन को दिलाई RJD में इंट्री

By निखिल वर्मा | Updated: July 2, 2020 17:41 IST

आरजेडी में करिश्मा राय की एंट्री को इसलिए भी अहम माना जा रहा है, क्‍योंकि बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इस बीच लालू परिवार पर चंद्रिका राय मुखर रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देखबर है कि चंद्रिका राय एनडीए ज्वाइन कर सकते हैं और चुनाव लड़ सकते हैं.तेज प्रताप यादव आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे हैं.ऐश्वर्या राय ने लालू परिवार का घर छोड़ने के बाद प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने भाई तेजप्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय के घर में फूट डाल दी है। चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय और तेज प्रताप यादव के तलाक के खबरों के बीच तेजस्वी यादव ने एक दांव चल दिया है। तेजस्वी ने गुरुवार को चंद्रिका राय के बड़े भाई विधानचंद्र राय की बेटी करिश्मा राय को आरजेडी में इंट्री दिलाई है। करिश्मा पेशे से डॉक्टर हैं और ऐश्वर्या की चचेरी बहन हैं।

चंद्रिका राय और लालू प्रसाद यादव के परिवार के बीच छत्तीस का आंकड़ा चल रहा है। उनकी बेटी ऐश्वर्य राय और तेज प्रताप यादव के तलाक के मामले की सुनवाई 4 जुलाई को होने वाली है। हालांकि विधानचंद्र राय और लालू यादव में पुरानी दोस्ती रही है, ऐसे में चुनावी साल में लालू ने उनकी बेटी को पार्टी में शामिल कर चंद्रिका राय पर दबाव बनाने की कोशिश की है।

पार्टी ज्वाइन करने पर करिश्मा ने कहा, मैं निजी सवालों पर कुछ नहीं बोल सकती। मुझे बस यही पता है कि लालू यादव जी, मेरे दादा जी और मेरे पिता के बीच एक पारिवारिक रिश्ता था। मैं कहां से चुनाव लड़ूंगी या मुझे पार्टी में क्या करना है? सब पार्टी तय करेगी। फिलहाल में लोगों से जुड़कर काम करना चाहती हूं। करिश्मा राय के दादा दरोगा राय बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

ऐश्वर्या और तेजप्रताप के रिश्तों पर करिश्मा ने कहा, ये सब बहुत ही निजी सवाल हैं। मैंने पहले भी कहा है कि दो बहुत अच्छे लोगों में भी बहुत निजी कारणों से शादी नहीं बन पाती है। इसके लिए आप किसी को दोषी नहीं बता सकते हैं और ये बहुत निजी बात है। मैं इसपर ज्यादा बोलना नहीं चाहती हूं।

बता दें कि तेजप्रताप यादव ने शादी के कुछ ही महीने के बाद पत्नी से तलाक की अर्जी दी थी और मामला कोर्ट में चल रहा है। कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या राय इस बार के विधानसभा चुनाव में राजद के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।

टॅग्स :तेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवबिहार समाचारराबड़ी देवीतेज प्रताप यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा