लाइव न्यूज़ :

शिवसेना नेता संजय राऊत बोले-1975 आपातकाल एक पुराना मुद्दा, इसे दफना देना चाहिए...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 7, 2021 19:05 IST

शिवसेना ने अपने मुखपत्र में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल पर खेद व्यक्त करने के कदम पर सवाल उठाया.

Open in App
ठळक मुद्देभारत के लोगों ने इंदिरा गांधी को आपातकाल लगाने के फैसले के लिए दंडित किया. सबक सिखाया, लेकिन बाद में उन्हें वापस सत्ता में लाकर माफ कर दिया. सांसद राऊत ने राहुल गांधी को एक स्पष्ट और सरल व्यक्ति बताया.

मुंबईः शिवसेना नेता संजय राऊत ने कहा कि 1975 का आपातकाल एक पुराना मुद्दा है, जिसे हमेशा के लिए दफना देना चाहिए.

इसके साथ ही उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में मौजूदा स्थिति ऐसी है कि कोई भी कह सकता है कि आपातकाल का दौर इससे बेहतर था. पार्टी ने अपने मुखपत्र में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल पर खेद व्यक्त करने के कदम पर सवाल उठाया.

उसने कहा कि भारत के लोगों ने इंदिरा गांधी को आपातकाल लगाने के फैसले के लिए दंडित किया. उन्हें सबक सिखाया, लेकिन बाद में उन्हें वापस सत्ता में लाकर माफ कर दिया. आपातकाल एक पुराना मुद्दा है. इसकी चर्चा बार-बार क्यों की जाए? इस मुद्दे को स्थायी रूप से दफना देना चाहिए.''

राऊत ने राहुल गांधी को एक स्पष्ट और सरल व्यक्ति बताया. उनकी टिप्पणियों से एक बार फिर इस मुद्दे पर बहस शुरू हो गई. 1975 का आपातकाल असाधारण परिस्थितियों में लगाया गया था. राजनीति और मीडिया की वर्तमान पीढ़ी को अतीत को लेकर कोई आभास नहीं है और न ही वे प्रभावित हुए थे.

देश में मौजूदा स्थिति ऐसी है कि कोई भी कह सकता है कि 1975 का आपातकाल इससे बेहतर था.'' राऊत ने कहा कि हाल ही में आयकर विभाग ने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप, अभिनेत्री तापसी पन्नू के घर पर छापे मारे, जब उन्होंने सरकार की नीतियों के खिलाफ बोला.

टॅग्स :संजय राउतकांग्रेसइंदिरा गाँधीराहुल गांधीशिव सेनामुंबईभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा