लाइव न्यूज़ :

जो वीर सावरकर का सम्मान नहीं करते उन्हें बीच चौराहे पर सबके सामने पीटा जाना चाहिए : उद्धव ठाकरे

By भाषा | Updated: August 23, 2019 18:52 IST

महाराष्ट्र में सावरकर को काफी सम्मान प्राप्त है। उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘जो लोग सावरकर का सम्मान नहीं करते उन्हें बीच चौराहे पर सबके सामने पीटा जाना चाहिए। ऐसा करने से ही उन्हें अहसास होगा कि देश को आजादी दिलाने के लिए किसने कितनी मेहनत की थी।’’

Open in App
ठळक मुद्देजिन लोगों ने सावरकर का अपमान किया है वे तब तक आजादी की कीमत नहीं समझेंगे।डूसू ने मंगलवार को कला संकाय की इमारत के बाहर तीन आवक्ष प्रतिमाएं स्थापित की थीं।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि जो वीर सावरकर का सम्मान नहीं करते उन्हें बीच चौराहे पर सबके सामने पीटा जाना चाहिए।

उन्होंने यह टिप्पणी तब की जब एक दिन पहले कांग्रेस की छात्र इकाई ने दावा किया कि उसने दिल्ली विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता सेनानी की आवक्ष प्रतिमा पर कालिख पोत दी। ठाकरे ने कहा कि सावरकर का अपमान करने वाले लोगों की सार्वजनिक पिटाई से उन्हें आजादी की कीमत पता चलेगी।

महाराष्ट्र में सावरकर को काफी सम्मान प्राप्त है। उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘जो लोग सावरकर का सम्मान नहीं करते उन्हें बीच चौराहे पर सबके सामने पीटा जाना चाहिए। ऐसा करने से ही उन्हें अहसास होगा कि देश को आजादी दिलाने के लिए किसने कितनी मेहनत की थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जिन लोगों ने सावरकर का अपमान किया है वे तब तक आजादी की कीमत नहीं समझेंगे। राहुल गांधी ने भी सावरकर का अपमान किया था।’’ कांग्रेस से जुड़े भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) ने बृहस्पतिवार को कहा था कि उसने दिल्ली विश्वविद्यालय में एबीवीपी के नेतृत्व में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) द्वारा स्थापित की गयी सावरकर की आवक्ष प्रतिमा पर कालिख पोत दी जबकि भगत सिंह और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माला चढ़ाई। डूसू ने मंगलवार को कला संकाय की इमारत के बाहर तीन आवक्ष प्रतिमाएं स्थापित की थीं। 

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा