भाजपा में फेरबदलः संजय जायसवाल बिहार और सतीश पुनिया राजस्थान के होंगे अध्यक्ष

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 14, 2019 02:33 PM2019-09-14T14:33:05+5:302019-09-14T15:40:49+5:30

आज भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बिहार और राजस्थान में पार्टी अध्यक्ष की नियुकि्त कर दी। बिहार भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की जगह सांसद संजय जायसवाल नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे।

Satish Puniya has been appointed as BJP President of Rajasthan and Sanjay Jaiswal has been appointed as BJP President of Bihar. | भाजपा में फेरबदलः संजय जायसवाल बिहार और सतीश पुनिया राजस्थान के होंगे अध्यक्ष

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मजूंरी दी।

Highlightsकुछ माह पहले राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन लाल सैनी की मौत के बाद यह पद खाली था। अमित शाह ने सतीश पुनिया को राजस्थान भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया है। 

भाजपा में फेरबदल की शुरुआत हो गई है। क्योंकि जल्द ही भाजपा शासित तीन राज्य महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा में चुनाव है।

भाजपा में नियम है एक लोग एक पद। आज भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बिहार और राजस्थान में पार्टी अध्यक्ष की नियुक्त कर दी। बिहार भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की जगह सांसद संजय जायसवाल नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे।

वहीं कुछ माह पहले राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन लाल सैनी की मौत के बाद यह पद खाली था। अमित शाह ने सतीश पुनिया को राजस्थान भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया है। 

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पश्चिम चम्पारण से सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल को बिहार प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा कार्यालय की ओर से शनिवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है। पार्टी की विज्ञप्ति के अनुसार शाह ने आमेर से विधायक सतीश पूनिया को राजस्थान भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

जाट नेता व विधायक सतीश पूनिया को शनिवार को भारतीय जनता पार्टी का नया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया। पार्टी के एक प्रवक्ता ने यहां कहा कि भाजपा अध्यक्ष ने पूनिया को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने उनकी नियुक्ति का पत्र जारी किया है। राजस्थान में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष का पद तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी के निधन के बाद लगभग तीन महीने से खाली था। पूनिया मूल रूप से राजगढ़ (चुरू) के हैं और आमेर (जयपुर) से विधायक हैं।

Web Title: Satish Puniya has been appointed as BJP President of Rajasthan and Sanjay Jaiswal has been appointed as BJP President of Bihar.

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे