लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर को लेकर सरदार पटेल सही थे लेकिन जवाहर लाल नेहरू गलत थे: प्रसाद

By भाषा | Updated: September 11, 2019 16:28 IST

राजग सरकार के कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के मौके पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में प्रसाद ने यह कहा। केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा, ‘‘ मैं कहना चाहता हूं कि जम्मू-कश्मीर को लेकर सरदार पटेल सही थे लेकिन जवाहर लाल नेहरू गलत थे।’’

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री ने राज्य को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को ‘‘ऐतिहासिक गलती’’ बताया।उन्होंने कहा कि उस विशेष दर्जे को खत्म करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अदम्य साहस का परिचय दिया है।

केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने बुधवार को कहा कि आजादी के बाद जम्मू-कश्मीर मुद्दे से निबटने के मामले में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू गलत थे जबकि देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल सही थे।

राज्य को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को खत्म किए जाने का जिक्र करते हुए प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "एतिहासिक गलती' को सुधारकर अदम्य साहस का परिचय दिया है। प्रसाद ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘ मैं कहना चाहता हूं कि जम्मू-कश्मीर को लेकर सरदार पटेल सही थे लेकिन जवाहर लाल नेहरू गलत थे।

यह (अनुच्छेद 370) एक ऐतिहासिक गलती थी जो (उस समय) की गई और (विशेष दर्जे को समाप्त कर) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस एतिहासिक गलती को सुधारकर अदम्य साहस का परिचय दिया है। " भाजपा के वरिष्ठ नेता ने आज यहां मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के मौके पर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी।

प्रसाद ने कहा कि पिछले महीने, जब से संविधान का वह विवादित प्रावधान खत्म किया गया है तब से जम्मू-कश्मीर में ‘‘एक गोली भी नहीं चलाई गई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ जम्मू-कश्मीर के 14 पुलिस थानों के अधिकार क्षेत्र में आने वाले इलाकों को छोड़कर बाकी सभी इलाकों से कर्फ्यू हटा लिया गया है।’’

टॅग्स :इंडियामोदी सरकारनरेंद्र मोदीरविशंकर प्रसाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा