लाइव न्यूज़ :

सोनिया और राहुल से मिलीं ममता बनर्जी, असम NRC विवाद पर कहा- कभी नहीं दिया गृह युद्ध वाला बयान

By भाषा | Updated: August 1, 2018 20:41 IST

बुधवार को सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से भी मुलाकात की और उनके पैर छुए।

Open in App

नयी दिल्ली, एक अगस्त (भाषा) असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर चल रही राजनीतिक बहस के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने एनआरसी, मौजूदा राजनीतिक स्थिति और संभावित गठबंधन पर चर्चा की।

सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात के बाद ममता ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने मौजूदा राजनीतिक स्थिति और भविष्य में गठबंधन की संभावना पर चर्चा की। हमने एनआरसी के मुद्दे पर भी चर्चा की।’’

‘गृह युद्ध’ वाले कथित बयान के संदर्भ में तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कहा, ‘‘मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा है। मेरी चिंता उन 40 लाख लोगों को लेकर है जिनके नाम एनआरसी से बाहर हैं।’’

ममता ने दावा किया कि भाजपा राजनीतिक रूप से परेशान है क्योंकि वह जानती है कि 2019 में वह सत्ता में नहीं आने वाली है। 

ममता ने कल राकांपा प्रमुख शरद पवार से भी मुलाकात की थी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से भी बुधवार (एक अगस्त) को मुलाकात की। ममता ने आडवाणी के पैर छुए जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी  चुटीली टिप्पणियाँ आईं।

टीएमसी नेता ने शिव सेना नेता उद्धव ठाकरे से भी मुलाकात की। माना जा रहा है कि ममता बनर्जी लोक सभा चुनाव 2019 से पहले बीजेपी विरोध गठबंधन की संभावनाओं पर चर्चा कर रही हैं।

कुछ रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि विपक्षी गठबंधन ममता बनर्जी या बसपा नेता मायावती को संयुक्त गठबंधन की तरफ से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बना सकता है। 

 

विशेष रिपोर्ट और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :ममता बनर्जीसोनिया गाँधीराहुल गाँधीसंसद मॉनसून सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

राजनीति अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत