सपा ने अखिलेश की चार जनसभाएं कीं रद्द, जिला प्रशासन पर लगाया आरोप

By ज्ञानेश चौहान | Published: May 10, 2019 12:10 AM2019-05-10T00:10:07+5:302019-05-10T00:10:07+5:30

सपा के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने आरोप लगाया कि सत्ता के दबाव में निर्वाचन से जुड़ी संस्थाएं मुख्य रूप से जिला प्रशासन तकनीकी दृष्टि से इस चुनाव को रद्द कराने का बहाना तलाश रहा है।

Samajwadi Party rejects Akhilesh's public meetings, accuses District Administration | सपा ने अखिलेश की चार जनसभाएं कीं रद्द, जिला प्रशासन पर लगाया आरोप

अखिलेश यादव की जन सभाओं को किया रद्द

समाजवादी पार्टी ने अध्यक्ष अखिलेश यादव की शुक्रवार को होने वाली चार जन सभाओं को रद्द करने की घोषणा करते हुए जिला प्रशासन पर बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि सत्ता के दबाव में जिला प्रशासन ने उनके चुनावी खर्च की राशि को बढ़ा दिया है।

सपा के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने आरोप लगाया कि सत्ता के दबाव में निर्वाचन से जुड़ी संस्थाएं मुख्य रूप से जिला प्रशासन तकनीकी दृष्टि से इस चुनाव को रद्द कराने का बहाना तलाश रहा है इसलिये चुनाव प्रचार के आखिरी दो दिन शेष रहती चुनाव मद में होने वाले खर्च की पूर्व निर्धारित दरों को संशोधित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि सत्ता एवं प्रशासन की इस दुरभि संधि की आशंका के चलते शुक्रवार को आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र में अखिलेश यादव की होने वाली चार सभाओं को निरस्त कर दिया गया है। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने सपा के सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि सपा मुखिया और गठबंधन के प्रत्याशी अखिलेश यादव की सभा रद्द होने के लिए सपा ने खुद ही अनुरोध किया है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से अखिलेश की सभा करने लिए कोई अवरोध उत्पन्न नहीं किया गया है। सभा करना या न करना, यह सपा का अपना निर्णय है। भाषा सं अमृत देवेंद्र देवेंद्र

Web Title: Samajwadi Party rejects Akhilesh's public meetings, accuses District Administration

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे