लाइव न्यूज़ :

आरजीएफ मामलाः बीजेपी ने पलटवार करते हुए राहुल गांधी से पूछा, गलती नहीं की तो डर कैसा?

By भाषा | Updated: July 9, 2020 05:29 IST

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘राहुल जी, आप और आप की माताश्री, दोनों जमानत पर बाहर है ..सच्चाई की बात करना आप को शोभा नहीं देता। और हां अगर आप और माता श्री ने कोई गलती नहीं की ..तो डर कैसा?’’

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भाजपा ने बुधवार को पलटवार किया। पार्टी ने कहा कि जिसका ‘‘परिवार’’ भष्टाचार के आरोपों में ‘‘जमानत पर बाहर है’’ उसकी ओर से सच्चाई की बात करना ‘‘शोभा’’ नहीं देता। 

नई दिल्लीः ‘राजीव गांधी फाउंडेशन’ (आरजीएफ) और गांधी-नेहरू परिवार से जुड़े दो अन्य न्यासों के खिलाफ जांच से संबंधित सरकार के कदम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भाजपा ने बुधवार को पलटवार किया। पार्टी ने कहा कि जिसका ‘‘परिवार’’ भष्टाचार के आरोपों में ‘‘जमानत पर बाहर है’’ उसकी ओर से सच्चाई की बात करना ‘‘शोभा’’ नहीं देता। 

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘राहुल जी, आप और आप की माताश्री, दोनों जमानत पर बाहर है ..सच्चाई की बात करना आप को शोभा नहीं देता। और हां अगर आप और माता श्री ने कोई गलती नहीं की ..तो डर कैसा?’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के लिए जो कर रहें है वो ‘‘वाक़ई बेशक़ीमती’’ है। 

उन्होंने कहा, ‘‘आप के परिवार ने तो ‘क़ीमत’ लगा के देश को न जाने कितनी बार बेचा है।’’ राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में जमानत पर हैं। इससे पहले, राहुल गांधी ने ‘राजीव गांधी फाउंडेशन’ (आरजीएफ) और गांधी-नेहरू परिवार से जुड़े दो अन्य न्यासों के खिलाफ जांच से संबंधित सरकार के कदम को ‘दुर्भावनापूर्ण साजिश’ करार देते कहा कि वह एवं उसका नेतृत्व इन धमकाने वाले प्रयासों से डरने वाले नहीं हैं। 

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मोदी जी मानते हैं कि दुनिया उनकी तरह है। वह समझते हैं कि हर किसी को खरीदा जा सकता है या उसे धमकाया जा सकता है। वह कभी नहीं समझेंगे कि सच के लिए लड़ने वालों को डराया नहीं जा सकता। ’’ सरकार ने आरजीएफ समेत गांधी-नेहरू परिवार से जुड़े तीन न्यासों द्वारा धनशोधन और विदेशी चंदा लेने सहित विभिन्न कानूनों के कथित उल्लंघन के मामलों की जांच में समन्वय के लिए बुधवार को एक अंतर-मंत्रालयी टीम गठित की। 

टॅग्स :संबित पात्राकांग्रेसराहुल गांधीसोनिया गाँधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा