लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस परेड में बैठने के लिए राहुल गांधी को दी गई चौथी पंक्ति, गरमाई कांग्रेस

By धीरज पाल | Updated: January 25, 2018 19:32 IST

सभी आसियान देशों के प्रमुख पहली बार गणतंत्र दिवस में अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं।

Open in App

इस साल देश 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर देश में चारों ओर तैयारियों जोरों पर है। गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ में परेड की तैयारियां पूरी हो गई। इस मौके पर केंद्र सरकार ने समारोह में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को न्योता दिया है लेकिन उन्हें कार्यक्रम की चौथी पंक्ति में बैठने कि जगह दी गई है। इस बात को लेकर राजनितिक घमासान मच चुका है। 

इस बात को लेकर कांग्रेस पार्टी काफी नाराज है कि  कांग्रेस अध्यक्ष को कैसे चौथीं सीट पर बैठाया जा सकता है। हालांकि इस बात की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं किया है। 

बता दें कि इससे पहले प्रत्येक वर्ष कांग्रेस के अध्यक्ष को पहली पंक्ति में जगह मिलती है। लेकिन ऐसा इस बार नहीं होगा। अगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होना चाहते हैं, तो उनको चौथी पंक्ति में बैठना होगा। इस मामले पर राहुल गांधी ने कहा कि गणतंत्र दिवस की परेड अहम है, उन्हें कहां बैठाया जाता है ये मायने नहीं रखता है। बावजूद इसके कांग्रेस पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी को घेरने की कोशिश कर रहा है। इस मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी का कहना है कि ये सरकार की ओक्षी राजनीति का नमूना है। 

इतना ही नहीं कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए कहा कि अगर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को पहली पंक्ति पर जगह मिल सकती है तो राहुल गांधी को क्यों नहीं?

राहुल गांधी पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष बने हैं इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी को हर बार पहली पंक्ति में जगह मिलती है, लेकिन इस बार उन्हें चौथी पंक्ति पर बैठाया जा रहा है।  

बता दें कि 26 जनवरी के इस मौके पर पहली बार गणतंत्र दिवस में 10 अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहली बार वायुसेना के शहीद गरुड़ कमांडो जेपी निराला को शांतिकाल के सबसे बड़े वीरता का पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित करेंगे।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा