लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha Election 2020: राजस्थान में रोचक मुकाबला, तीन सीट पर चुनाव, चार प्रत्याशी मैदान में, भाजपा-कांग्रेस ने कसी कमर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 16, 2020 18:05 IST

निर्वाचन अधिकारी प्रमिल कुमार माथुर ने बताया कि इंडियन नेशनल कांग्रेस के के.सी. वेणुगोपाल के चार और नीरज डांगी के चार तथा भारतीय जनता पार्टी के राजेन्द्र गहलोत के तीन एवं ओंकार सिंह लखावत के दो नामांकन पत्रों की जांच अभ्यर्थियों, प्रस्तावकों और निर्वाचन अभिकर्ताओं के समक्ष की गयी और सोमवार को जांच में सभी नामांकन वैध पाये गये।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान की तीन राज्यसभा सीटों के लिये चारों नामांकन पत्र जांच में वैध पाये गये।राज्यसभा निर्वाचन के लिए नाम वापसी की अंतिम तिथि 18 मार्च है। यदि आवश्यकता हुई तो चुनाव 26 मार्च को होंगे।

जयपुरः राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सोमवार को जांच में वैध पाए गए।

राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटों के द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए प्रत्याशियों द्वारा भरे गये सभी तेरह नामांकन पत्रों की सोमवार को विधानसभा में जांच की गयी, जिसमें सभी नामांकन पत्र सही पाये गये। निर्वाचन अधिकारी प्रमिल कुमार माथुर ने बताया कि इंडियन नेशनल कांग्रेस के के.सी. वेणुगोपाल के चार और नीरज डांगी के चार तथा भारतीय जनता पार्टी के राजेन्द्र गहलोत के तीन एवं ओंकार सिंह लखावत के दो नामांकन पत्रों की जांच अभ्यर्थियों, प्रस्तावकों और निर्वाचन अभिकर्ताओं के समक्ष की गयी और सोमवार को जांच में सभी नामांकन वैध पाये गये।

वेणुगोपाल और डांगी ने नामांकन पत्रों के चार चार सेट, जबकि गहलोत ने तीन सेट और लखावत ने दो नामांकन पत्रों के सेट 13 मार्च को दाखिल किये थे। राज्यसभा निर्वाचन के लिए नाम वापसी की अंतिम तिथि 18 मार्च है। यदि आवश्यकता हुई तो चुनाव 26 मार्च को होंगे। राज्यसभा चुनाव के लिये कांग्रेस ने वेणुगोपाल और डांगी के नामों की घोषणा की थी जबकि भाजपा ने राजेन्द्र गहलोत के नाम की घोषणा की थी। हालांकि भाजपा ने वरिष्ठ नेता लखावत का भी नामांकन पत्र 13 मार्च को दाखिल किया गया।

कांग्रेस शासित इस राज्य में तीन राज्यसभा सीटों के लिये चुनाव प्रस्तावित है। इन सीटों पर वर्तमान में भाजपा के राम नारायण डूडी, विजय गोयल और नारायण लाल पंचारिया सदस्य हैं जिनका कार्यकाल अगले माह पूरा होने जा रहा है। राजस्थान में कुल 10 राज्यसभा की सीटें है और नौ सीटें भाजपा के पास है अगले माह भाजपा के तीन सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है।

कांग्रेस पार्टी के राज्य से केवल एक राज्यसभा सदस्य पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह हैं जिन्हें पिछले वर्ष भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी के निधन के बाद खाली हुई सीट पर निर्विरोध चुना गया था। दिसम्बर 2018 में सत्ता में आई कांग्रेस पार्टी के 200 सदस्यों वाली विधानसभा में 107 सदस्य है और भाजपा के 72 सदस्य है। 

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अशोक गहलोतवसुंधरा राजेराजस्थानसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा