लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा उपचुनावः BJP ने बिहार से सतीश दुबे और यूपी से सुधांशु त्रिवेदी को बनाया उम्मीदवार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 3, 2019 19:20 IST

चुनाव आयोग द्वारा बृहस्पतिवार को घोषित चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक़, 27 सितंबर को दोनों सीट के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है।पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और राम जेठमलानी के निधन से रिक्त हुई राज्यसभा की दो सीटों पर उपचुनाव 16 अक्तूबर को होगा।

भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। राज्यसभा उपचुनाव के लिए BJP ने बिहार से सतीश दुबे और यूपी से सुधांशु त्रिवेदी को बनाया उम्मीदवार है। 

भारतीय जनता पार्टी ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए सुधांशु त्रिवेदी तथा बिहार से सतीश दुबे को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की। भाजपा कार्यालय के बयान के अनुसार, भाजपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी को पार्टी ने उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया है।

यह सीट अरुण जेटली के निधन के कारण खाली हुई थी। पार्टी ने बिहार से सतीश दुबे को उम्मीदवार बनाया है। बिहार की यह सीट वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी की मृत्यु के बाद खाली हुई है। भाजपा को इन सीटों पर जीत का भरोसा है। उत्तर प्रदेश में भाजपा के पास बहुमत है जबकि बिहार में पार्टी को जदयू और लोजपा का समर्थन है। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और राम जेठमलानी के निधन से रिक्त हुई राज्यसभा की दो सीटों पर उपचुनाव 16 अक्तूबर को होगा। चुनाव आयोग द्वारा बृहस्पतिवार को घोषित चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक़, 27 सितंबर को दोनों सीट के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी।

उम्मीदवार चार अक्तूबर तक नामांकन पत्र भर सकेंगे, नामांकन पत्रों की जाँच पाँच अक्तूबर को होगी और नाम वापसी की अंतिम तिथि नौ अक्तूबर निर्धारित की गयी है। मतदान 16 अक्तूबर को सुबह नौ से शाम चार बजे तक होगा। उल्लेखनीय है कि जेटली उत्तर प्रदेश से उच्च सदन में भाजपा के सदस्य थे जबकि जेठमलानी बिहार से उच्च सदन में राजद के सदस्य थे।

जेटली का निधन 24 अक्तूबर को हुआ था। राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल दो अप्रैल 2024 तक था। जेठमलानी का निधन आठ सितंबर को हुआ था और उच्च सदन में उनका कार्यकाल सात जुलाई 2022 तक था।

टॅग्स :इंडियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेशबिहारअरुण जेटलीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा