लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Political Crisis: पायलट खेमे के विधायकों ने कहा, न हमारे पास बाउंसर बैठे हैं, नहीं हम बीमार हैं और न हम आंसू बहा रहे हैं

By भाषा | Updated: July 24, 2020 19:26 IST

वेद प्रकाश सोलंकी वीडियो में कह रहे हैं, ‘‘ कुछ लोग जयपुर में बैठ हुए आरोप लगा रहे हैं कि हम तमाम विधायकों को बंधक बनाया हुआ है। मैं कहना चाहता हूं कि हम स्वेच्छा से आए हैं। इसमें किसी पार्टी विशेष ने किसी को बंधक नहीं बनाया, हम स्वेच्छा से आए हैं और स्वेच्छा से रुके हुए हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देस्पष्ट करना चाहता हूं कि न हमें किसी ने बंधक बना रखा है, न हमारे पास बाउंसर बैठे हैं, न हम बीमार हैं और न हम आंसू बहा रहे हैं। न ही हम वहां आने के लिए तड़प रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम अपनी स्वेच्छा से यहां हैं।’’ इन विधायकों के वीडियो में कुछ और विधायक भी बैठे नजर आ रहे हैं।

जयपुर/चंडीगढ़ःराजस्थान की राजनीतिक रस्साकशी के बीच कांग्रेस के बागी नेता सचिन पायलट खेमे के कुछ विधायकों ने शनिवार को इन आरोपों को गलत बताया कि उन्हें हरियाणा के एक होटल में बंधक बनाया हुआ है।

इन विधायकों के अनुसार वे अपनी स्वेच्छा से पायलट के साथ हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से नाराज होकर पायलट के साथ गए ऐसे तीन विधायकों ने अपने बयान के वीडियो जारी किए। मुख्यमंत्री गहलोत ने पायलट खेमे के विधायकों की ओर इशारा करते हुए सुबह संवाददाताओं से कहा था, ‘‘हमारे कुछ साथी जिनको बंधक बना रखा है हरियाणा के अंदर, उन्हें पूरा भाजपा की देखरेख में बंधक बनाया हुआ है। हो सकता है कि वे वहां से छूटना चाहते हों, हो सकता है कि बाउंसर लगा रखे हो वहां पर, पुलिस लगा रखी है।’’

इस पर विधायक सुरेश मोदी ने अपनी वीडियो में कहा, ‘‘मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि न हमें किसी ने बंधक बना रखा है, न हमारे पास बाउंसर बैठे हैं, न हम बीमार हैं और न हम आंसू बहा रहे हैं। न ही हम वहां आने के लिए तड़प रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम अपनी स्वेच्छा से यहां हैं।’’

एक अन्य विधायक वेद प्रकाश सोलंकी वीडियो में कह रहे हैं, ‘‘ कुछ लोग जयपुर में बैठ हुए आरोप लगा रहे हैं कि हम तमाम विधायकों को बंधक बनाया हुआ है। मैं कहना चाहता हूं कि हम स्वेच्छा से आए हैं। इसमें किसी पार्टी विशेष ने किसी को बंधक नहीं बनाया, हम स्वेच्छा से आए हैं और स्वेच्छा से रुके हुए हैं।’’ इन विधायकों के वीडियो में कुछ और विधायक भी बैठे नजर आ रहे हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ये वीडियो कब और कहां बनायी गयी है।

टॅग्स :राजस्थानकांग्रेससचिन बंसलअशोक गहलोतभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हरियाणाजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा