लाइव न्यूज़ :

राजस्थान पंचायत चुनावः 97 वर्षीय महिला ने 207 मतों से जीता सरपंच पद, कुल 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे

By भाषा | Updated: January 18, 2020 14:06 IST

नीमकाथाना के उपखंड अधिकारी साधूराम जाट ने बताया कि पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान में पुराणावास ग्राम पंचायत में सरपंच के पद पर जीत दर्ज करने वाली विद्यादेवी (97) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आरती मीणा को 207 मतों से पराजित किया।

Open in App
ठळक मुद्देसरपंच के पद पर चुनी गई विद्यादेवी को 843 मत मिले जबकि उनकी प्रतिद्वंदी आरती मीणा को 636 मत मिले। ग्राम पंचायत में कुल 4200 मतदाताओं में से 2856 मतदाताओं ने मत डाले।

राजस्थान के सीकर जिले में नीमकाथाना उपखंड के पुराणावास ग्राम पंचायत के चुनाव में एक 97 वर्षीय महिला ने सरपंच पद पर जीत दर्ज की है।

नीमकाथाना के उपखंड अधिकारी साधूराम जाट ने बताया कि पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान में पुराणावास ग्राम पंचायत में सरपंच के पद पर जीत दर्ज करने वाली विद्यादेवी (97) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आरती मीणा को 207 मतों से पराजित किया।

उन्होंने बताया कि सरपंच के पद पर चुनी गई विद्यादेवी को 843 मत मिले जबकि उनकी प्रतिद्वंदी आरती मीणा को 636 मत मिले। ग्राम पंचायत में कुल 4200 मतदाताओं में से 2856 मतदाताओं ने मत डाले। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में कुल 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

विद्यादेवी के पति भी 1990 से पूर्व लगातार 25 वर्षों तक सरपंच रह चुके हैं। उल्लेखनीय है कि पंचायत के प्रथम चरण के चुनाव में 87 पंचायत समिति की 2726 ग्राम पंचायतों के 26800 वार्डों के लिए शुक्रवार को मतदान सम्पन्न हुआ। सरपंच पदों के लिए शुक्रवार को ही मतगणना करवाई जाएगी।

टॅग्स :राजस्थानचुनाव आयोगकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा