लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: राज्यपाल से फिर मिले सीएम अशोक गहलोत पर नहीं मिली सफलता, कलराज मिश्र ने विधानसभा सत्र बुलाने के प्रस्ताव को लौटाया

By विनीत कुमार | Updated: July 29, 2020 13:12 IST

राजस्थान में जारी सियासी घमासान के बीच एक बार फिर अशोक गहलोत को राज्यपाल कलराज मिश्र ने झटका दिया है। गवर्नर ने विधानसभा सत्र बुलाने की सरकार की मांग को ठुकरा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान राज्यपाल कलराज मिश्र ने एक बार फिर सीएम अशोक गहलोत सरकार के प्रस्ताव को लौटायाराजस्थान सरकार 31 जुलाई को विधानसभा सत्र बुलाने की मांग कर रही है

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने एक बार फिर राजस्थान में विधानसभा सत्र बुलाने के अशोक गहलोत सरकार के अनुरोध को ठुकरा दिया है। ये तीसरी बार है जब गवर्नर ने सरकार की विधानसभा सत्र बुलाने की अर्जी ठुकराई है। अशोक गहलोत सरकार ने 31 जुलाई से विधानसभा सत्र बुलाने की मांग रखी थी। इससे पहले अशोक गहलोत एक बार फिर आज गवर्नर से जाकर मिले।

कांग्रेस में सचिन पायलट गुट के बगावत के बाद गहलोत चौथी बार राज्यपाल से मिले हैं। मिली जानकारी के अनुसार राज्यपाल कलराज मिश्र ने विधानसभा सत्र के लिए 21 दिन का नोटिस देने की बात करते हुए सरकार की फाइल लौटाई है। गहलोत सरकार ने मंगलवार को तीसरी बार राज्यपाल के सामने विधानसभा सत्र बुलाने को कहा था।

बता दें कि राजस्थान सरकार की ओर जो संशोधित प्रस्ताव मंगलवार को राज्यपाल कलराज मिश्र को भेजा गया था उसमें सूत्रों के अनुसार विधानसभा सत्र में विश्वास मत हासिल करने को लेकर कोई उल्लेख नहीं था। इससे पहले भी राज्यपाल ने गहलोत सरकार के पहले प्रस्ताव को तीन बिंदुओं पर वापस कर दिया था। इसमें विधानसभा के सत्र के लिए 21 दिन पहले नोटिस जारी करना और सत्र के लिए कोरोना वायरस प्लान बताना शामिल था।

बहरहाल, आज राज्यपाल से मिलने के लिए जाने से पहले कांग्रेस के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि वे कार्यक्रम के बाद राजभवन जाएंगे, क्योंकि विधानसभा सत्र बुलाने की फाइल राजभवन से आई है। गहलोत के अनुसार 'वे राज्यपाल महोदय से जानना चाहेंगे कि वे चाहते क्या हैं...21 दिन या 31 दिन, कुछ भी हो हमारी जीत होगी।'

इससे पहले राज्यपाल कलराज मिश्र ने राज्य में कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए इस बार स्वतंत्रता दिवस पर होने वाला 'एट होम' कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया। साथ ही राज्यपाल ने राज्य में कोरोना वायरस की भयावह स्थिति पर गहरी चिंता प्रकट की है। पारंपरिक 'एट होम' कार्यक्रम हर साल स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त की शाम को राजभवन में होता है।

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतकलराज मिश्रसचिन पायलटकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा