लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनावः सांगानेर को लेकर महाभारत के अर्जुन जैसी उलझन में स्वयंसेवक?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: November 12, 2018 14:53 IST

एक ओर भाजपा है तो दूसरी ओर बचपन से आरएसएस से जुड़े नेता घनश्याम तिवाड़ी हैं!

Open in App

जयपुर की सांगानेर विधानसभा सीट को लेकर संघ के स्वयंसेवक महाभारत के अर्जुन जैसी उलझन में हैं? एक ओर भाजपा है तो दूसरी ओर बचपन से आरएसएस से जुड़े नेता घनश्याम तिवाड़ी हैं! राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे का पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी करीब चार साल तक विरोध करते रहे, लेकिन जब केन्द्रीय भाजपा ने उनकी नहीं सुनी तो उन्होंने भाजपा छोड़ दी और अपनी नई पार्टी खड़ी कर ली.

राजस्थान के दिग्गज राजनेता और सांगानेर, जयपुर के विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने 25 जून 2018 को भारतीय जनता पार्टी छोड़ने का एलान किया था. उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को अपना इस्तीफा भेजने के बाद जयपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी देते हुए कहा था कि- भारतीय जनता पार्टी छोड़ने का उन्हें अत्यंत दुख है. भारत वाहिनी पार्टी के गठन के बाद तिवाड़ी ने पहली बार प्रेस से बातचीत करते हुए कहा था कि- आज के दिन आपातकाल लगा था? यह दिन मेरे लिए महत्वपूर्ण है!

अब सांगानेर, जयपुर से भारत वाहिनी पार्टी के अध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी विस चुनाव लड़ रहे हैं. वर्ष 2013 के विस चुनाव में तिवाड़ी यहां से रिकार्ड- 62,832 वोटों से चुनाव जीते थे. एक तो यहां से भाजपा के पास कोई दमदार उम्मीदवार नहीं है और दूसरा संघ के स्वयंसेवक खामोश भले ही हों, लेकिन असंमजस में हैं कि-किसका साथ दें? भाजपा का या घनश्याम तिवाड़ी का! 

कुछ भाजपा समर्थकों का मानना है कि यदि यहां त्रिकोणात्मक संघर्ष हुआ तो कांग्रेस यह सीट जीत सकती है, जबकि घनश्याम तिवाड़ी के सामने भाजपा केवल संकेतात्मक उम्मीदवारी खड़ा करती है और तिवाड़ी जीत जाते हैं तो वे फिर से भाजपा के साथ हो सकते हैं, कारण? तिवाड़ी, सीएम राजे का विरोध करते रहे हैं, भाजपा का नहीं!

उधर, कुछ भाजपा समर्थक चाहते हैं कि घनश्याम तिवाड़ी के सामने संघ की पृष्ठभूमि वाला उम्मीदवार ही खड़ा किया जाए, ताकि भाजपा की यह सीट बचाई जा सके? कांग्रेस की नजर इस पर है कि यदि भाजपा मजबूत उम्मीदवार खड़ा करती है तो भाजपा और भावापा के बीच वोटों के बंटवारे में कांग्रेस जीत सकती है.

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनाववसुंधरा राजेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

राजनीति अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया