लाइव न्यूज़ :

राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने कहा- लोकतंत्र जीतेगा, षडयंत्र हारेगा

By भाषा | Updated: July 24, 2020 05:34 IST

राजस्थान में चल रहा सियासी संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है और इस बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा सत्र बुलाने के सवाल पर कहा कि हम तैयार हैं।गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि वह जल्द ही औपचारिक रूप से प्रदेशाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। 

जयपुर: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य के मौजूदा राजनीतिक संकट में लोकतंत्र जीतेगा और षडयंत्र हारेगा। कांग्रेस मुख्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत में डोटासरा ने कहा,' सरकार के पास बहुमत का आंकड़ा है...सौ प्रतिशत..बहुमत से भी कहीं अधिक आंकड़ा सरकार के पास है।'

विधानसभा सत्र बुलाने के सवाल पर उन्होंने कहा 'हम तैयार हैं, हमारे मुख्यमंत्री जी अगर हाउस बुलाते हैं ... तो हम फ्लोर टेस्ट के लिये तैयार हैं।' डोटासरा ने कहा कि वह जल्द ही औपचारिक रूप से प्रदेशाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। 

बता दें कि राजस्थान में चल रहा सियासी संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है और इस बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की। राज्य में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की राज्यपाल से यह तीसरी मुलाकात है। इससे पहले अशोक गहलोत ने 18 जुलाई को राज्यपाल से मुलाकात की थी और 102 विधायकों के समर्थन का दावा किया था।

राज्यपाल से मुलाकात से पहले अशोक गहलोत ने कहा था कि विधानसभा का सत्र जल्द होगा और बहुमत हमारे साथ हैं। पूरे कांग्रेस विधायक एकजुट हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिन्होंने गलती की है और जो भटक गए हैं वह कोर्ट में गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी में सारे कांग्रेस विधायक एकजुट हैं और बहुत जल्दी सत्र बुलाएंगे। बहुमत साबित कर दिखाएंगे।

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतसचिन पायलटकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा