लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: बीएसपी विधायकों के विलय पर कांग्रेस को सबक सिखाने के मूड में मायावती, कहा- अब सुप्रीम कोर्ट जाएंगे

By विनीत कुमार | Updated: July 28, 2020 11:46 IST

मायावती ने मंगलवार को कहा कि राजस्थान में बीएसपी के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीतने वाले 6 विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने के मामले में पार्टी अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्दे6 विधायकों से कांग्रेस के खिलाफ वोट करने को कहा, अगर वे नहीं मानते तो पार्टी की सदस्यता रद्द होगी: मायावती कांग्रेस और अशोक गहलोत के खिलाफ मायावती ने कहा कि अब पार्टी पूरे मामले में सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकती है

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि राजस्थान में पार्टी के 6 विधायकों के पिछले साल कांग्रस में शामिल हो जाने के मुद्दे पर अब वे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी। मायावती ने कहा कि राजस्थान चुनाव के बाद ही पार्टी ने 6 विधायकों का समर्थन कांग्रेस को दिया था लेकिन सीएम अशोक गहलोत ने असंवैधानिक रूप से उन्हें कांग्रेस में शामिल कर लिया। मायावती ने कहा कि गहलोत ऐसा पहले भी कर चुके हैं।

मायावती ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'बीएसपी पहले भी कोर्ट जा सकती थी लेकिन हम कांग्रेस और गहलोत को सबक सिखाने के लिए एक समय का इंतजार कर रहे थे। अब हमने ये फैसला लिया है कि हम कोर्ट जाएंगे। हम इस विषय को यही नहीं छोड़ने वाले हैं। हम सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे।' 

मायावती ने आगे कहा, 'हमने बीएसपी की टिकट पर विधानसभा चुनावे में जीतने वाले सभी 6 विधायकों को कहा है कि अगर राजस्थान विधानसभा में कोई कार्यवाही होती है तो उन्हें कांग्रेस के खिलाफ वोट करना है। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनकी पार्टी की सदस्यता खत्म की जा सकती है।'

मायावती यही नहीं रूकीं और कहा कि कांग्रेस जिस तरह से अभी हाय-तौबा मचा रही है, उससे यही लगता है कि जैसे उल्टा चोर कोतवाल को डांटे। मायावती ने कहा, 'कांग्रेस अभी जिसे चोरी कह रही है, वही काम उसने उस समय किया था जब वो 6 बीएसपी विधायकों को अपने में मिलाने में कामयाब रही है। ये असंवैधानिक, अनैतिक और लोगों के जनादेश के खिलाफ है। अब वे हाय-तौबा मचा रहे हैं। एक कहावत है कि उल्टा चोर कोतवाल को डांटे।'

मायावती ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का भी जिक्र किया और कहा कि राज्य में आज अपराधी अपना शासन चला रहे हैं और स्थिति रोज खराब होती जा रही है। मायावती ने कहा, 'अगर सरकार स्थिति को सुधारना चाहती है तो सीएम योगी आदित्यनाथ को बिन किसी झिझक के बीएसपी से सीखना चाहिए। मैंने चार बार यूपी में शासन चलाया और कानून व्यवस्था तब स्थिर थी।'

इस बीच बीजेपी नेता मदन दिलावर ने बीएसपी के टिकट पर चुनाव जीतने वाले 6 विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने के खिलाफ आज एक बार फिर राजस्थान हाई कोर्ट में याचिका दायर की। ये इस संबंध में दूसरी याचिका है। इससे पहले सोमवार को कोर्ट ने इस याचिका को ठुकरा दिया था।

टॅग्स :मायावतीसुप्रीम कोर्टराजस्थानकांग्रेसअशोक गहलोतबहुजन समाज पार्टी (बसपा)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा