लाइव न्यूज़ :

अमित शाह और उद्धव की मुलाकात पर राज ठाकरे ने कार्टून बनाकर किया तंज 

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 9, 2018 03:34 IST

अमित शाह ने बुधवार( 6 जून) को उद्धव ठाकरे से तकरीबन दो घंटे मुलाकात की थी। इस बैठक के बाद कयास ये लगाए जा रहे थे कि दोनों पार्टियों के बीच चल रहे गतिरोध अब जल्द ही खत्म हो जाएगा।

Open in App

नई दिल्ली, 9 जून: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की हालिया में हुई मुलाकात चर्चा का विषय बनी हुई है। इस मुलाकात को लेकर अब  महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने शाह और उद्धव पर तंज कसा है।  राज ठाकरे ने कार्टून के जरिए  इनकी मुलाकात का मतलब समझाने की कोशिश की है। 

राज ठाकरे ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक कार्टून पोस्ट किया, जिसमें दोनों नेता( शाह- उद्धव) चाकू लेकर एक-दूसरे से गला मिल रहे हैं। इसका है- ल 'मीटिंग ऐंड मन की बात'। बता दें कि इससे पहले भी राज ठाकरे कार्टून के जरिए  बीजेपी पर निशाना साध चुके हैं। उन्होंने मोदी सरकार से दो टीडीपी मंत्रियों के इस्तीफा देने पर भी कार्टून के जरिए ही तंज कसा था। 

गौरतलब है कि अमित शाह ने बुधवार( 6 जून) को उद्धव ठाकरे से तकरीबन दो घंटे मुलाकात की थी। इस बैठक के बाद कयास ये लगाए जा रहे थे कि दोनों पार्टियों के बीच चल रहे गतिरोध अब जल्द ही खत्म हो जाएगा। लेकिन शिवसेना नेता संजय राउत ने  गुरुवार को जोर देते हुए कहा कि अगला लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का उसका फैसला बीजेपी अध्यक्ष द्वारा नहीं बदला जा सकता। 

टेस्ट ट्यूब बेबी' वाले बयान पर यूपी डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने मांगी माफी, बोले- सीता पर नहीं की टिप्पणी

वहीं उद्धव ठाकरे ने भी शाह से मुलाकात के एक दिन बाद ही कहा कि अभी जो कुछ भी हो रहा है, वह 'सब ड्रामा' है। मुम्बई के पास पालघर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ठाकरे ने बैठक की ओर इशारा करते हुए कहा था, अब जो कुछ भी हो रहा है वह सब ड्रामा है। उल्लेखनीय है कि पालघर लोकसभा सीट के लिए हाल में हुए उपचुनाव में शिवसेना उम्मीदवार भाजपा उम्मीदवार से हार गया था। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :राज ठाकरेअमित शाहशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा