लाइव न्यूज़ :

राहुल का पीएम मोदी पर निशाना, कहा-पेट्रोल-डीजल की 'आसमान छूती कीमतों' पर 'अच्छे दिन' वाली सरकार खामोश क्यों?

By भाषा | Updated: May 7, 2018 20:06 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सवाल किया कि 'अच्छे दिन' का वादा करने वाली सरकार इस पर खामोश क्यों है।

Open in App

नई दिल्ली, 7 मई: पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की 'आसमान छूती कीमतों को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सवाल किया कि 'अच्छे दिन' का वादा करने वाली सरकार इस पर खामोश क्यों है।

राहुल ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के कुछ नेताओं के पुराने बयानों से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, 'बीजेपी सरकार ने वर्ष 2014 से पेट्रोल/एलपीजी/डीजल पर कर के जरिए 10 लाख रुपये का संग्रह किया। इसके बावजूद हमारे नागरिकों को कोई राहत नहीं दी गई। यह वीडियो प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में ईंधन की कीमतों की सच्चाई दिखाता है।

ये भी पढ़ें: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018: ये हैं कर्नाटक के करोड़पति विधायक उम्मीदवार, अथाह संपत्ति के मालिक

उन्होंने कहा कि वह आज इसी मुद्दे पर कर्नाटक के कोलर में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से पोस्ट वीडियो में प्रधानमंत्री बनने से पहले मोदी के उस कथित बयान को दिखाया गया जिसमें उन्होंने पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें बढ़ने की आलोचना की थी। इस वीडियो में भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी और सुषमा स्वराज के भी पुराने बयानों का उल्लेख है।

ये भी पढ़ें: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018: बीजेपी का कर्नाटक चुनाव प्रचार का मास्टर प्लान LEAK

वीडियो में सवाल किया गया है कि 'अच्छे दिन' का वादा करने वाली सरकार पेट्रोल-डीजल की ‘आसमान छूती कीमतों’ पर चुप क्यों है? 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018राहुल गाँधीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत