लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी कांग्रेस के बहादुरशाह जफर सिद्ध होंगे, पार्टी को समाप्त करने का प्रण लिया हैः सतीश पूनिया

By भाषा | Updated: December 16, 2019 13:56 IST

भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान इकाई के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने कहा, ‘‘राहुल गांधी इतिहास की ऐसी भूल हैं, जिसने कांग्रेस को समाप्त करने का प्रण लिया है।आज राहुल गांधी उसी दिशा में आगे बढ़ते हुए इस तरह के वक्तव्य दे रहे हैं। ये कांग्रेस के बहादुर शाह जफर सिद्ध होंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देराहुल ने शनिवार को कांग्रेस की ‘भारत बचाओ रैली’ को संबोधित करते हुए कहा था कि उनका नाम ‘राहुल सावरकर नहीं, राहुल गांधी’ है और वह माफी नहीं मांगेंगे।राहुल ने ‘रेप इन इंडिया’ वाले बयान के लिये भाजपा की ओर से की जा रही माफी की मांग को खारिज करते हुए यह बात कही थी।

भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान इकाई के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि वह कांग्रेस के बहादुरशाह जफर सिद्ध होंगे, जिन्होंने पार्टी को समाप्त करने का प्रण लिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी इतिहास की ऐसी भूल हैं, जिसने कांग्रेस को समाप्त करने का प्रण लिया है।आज राहुल गांधी उसी दिशा में आगे बढ़ते हुए इस तरह के वक्तव्य दे रहे हैं। ये कांग्रेस के बहादुर शाह जफर सिद्ध होंगे।’’

गौरतलब है कि राहुल ने शनिवार को कांग्रेस की ‘भारत बचाओ रैली’ को संबोधित करते हुए कहा था कि उनका नाम ‘राहुल सावरकर नहीं, राहुल गांधी’ है और वह माफी नहीं मांगेंगे। राहुल ने ‘रेप इन इंडिया’ वाले बयान के लिये भाजपा की ओर से की जा रही माफी की मांग को खारिज करते हुए यह बात कही थी।

बहादुर शाह जफर या बहादुर शाह द्वितीय आखिरी मुगल बादशाह थे। वह मिर्जा अकबर या अकबर शाह द्वितीय के पुत्र थे। वह अपने पिता की मृत्यु के बाद सितंबर 1837 में मुगल बादशाह बने थे। उनके शासनकाल में मुगल साम्राज्य पुरानी दिल्ली तक सिमट कर रह गया था।

उन्हें 1857 के विद्रोह के बाद अंग्रेजों ने निर्वासित करके बर्मा भेज दिया था। वहीं उनकी मृत्यु हुई थी। पूनिया ने कहा कि वीर सावरकर के नाम के साथ राहुल गांधी का नाम जोड़ने से स्वतंत्रता सेनानी का अपमान होगा। पूनिया ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गांधी टाइटल से कोई महान नहीं होता।

गांधी खानदान महात्मा गांधी के पांव की धूल के कण के बराबर भी नहीं है। वैचारिक रूप से कांग्रेस और गांधी खानदान को जनता ने नकार दिया है।

टॅग्स :इंडियाराहुल गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राजस्थानसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा