जन्मदिन पर 'हैंडसम' राहुल गांधी से मिलना चाहती थी 107 साल की दादी, मिला ये जवाब
By आदित्य द्विवेदी | Published: December 26, 2017 08:47 AM2017-12-26T08:47:39+5:302017-12-26T08:54:24+5:30
47 वर्षीय कांग्रेस अध्यक्ष ने 107 वर्षीय दादी मां का दिन बना दिया। पढ़िए क्यों चर्चा में है ये ट्वीट...
राहुल गांधी की फीमेल फैन की एक बड़ी संख्या है। लेकिन इनमें से कितनों को राहुल गांधी व्यक्तिगत रूप से प्यार भरा संदेश भेजते हैं? 107 साल की दादी को राहुल गांधी ने एक ऐसा ही संदेश भेजा को खबरों में बना हुआ है।
ट्विटर पर दीपाली नाम की एक यूजर ने ट्वीट किया कि उसकी 107 साल की दादी का जन्मदिन है। वो 47 वर्षीय नेता राहुल गांधी से मिलना चाहती है। जब दीपाली ने अपनी दादी से पूछा कि वो राहुल से क्यों मिलना चाहती है तो उन्होंने चुपके से कहा कि वो हैंडसम है। दीपाली ने इस बात-चीत को अपनी दादी की फोटो के साथ ट्विटर पर डाला और राहुल गांधी को टैग कर दिया।
Today my grandmother turned 107. Her one wish. To meet @OfficeOfRG Rahul Gandhi ! I asked her why? She whispers ... He's handsome ! pic.twitter.com/k3wUaSMKfE
— Dipali Sikand (@SikandDipali) December 25, 2017
कुछ घंटे के अंदर राहुल गांधी ने इस ट्वीट का जवाब दिया। राहुल ने लिखा, 'डियर दीपाली, अपनी खूबसूरत दादी मां को जन्मदिन और क्रिसमस की ढेर सारी शुभकामनाएं दीजिए। उनको मेरी तरफ से गले भी भी लगाइएगा'।
Dear Dipali, Please wish your beautiful grandmother a very happy birthday and a merry Xmas. Please also give her a big hug from me. Best, Rahul. https://t.co/lcp8NUa8Di
— Office of RG (@OfficeOfRG) December 25, 2017