लाइव न्यूज़ :

2019 में राहुल गांधी होंगे पीएम कैंडिडेट? तेजस्वी यादव ने दिया चौंकाने वाला जवाब

By स्वाति सिंह | Updated: June 14, 2018 20:05 IST

अखिलेश से यह पूछा गया कि क्या मायावती और अखिलेश यादव राहुल गांधी को प्रधान मंत्री के रूप में स्वीकार  करेंगे तब तेजस्वी यादव ने कहा, "राहुल गांधी ने कहा है कि यदि कांग्रेस एकमात्र सबसे बड़ी पार्टी बन जाती है, तब ही वह प्रधनमंत्री पद का दावा करेंगे।

Open in App

पटना, 14 जून: आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल के साथ मिलकर देश की स्वतंत्रता और संविधान को बचाने के अभियान को लेकर काम कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया बीजेपी के बागी सांसद शत्रुधन सिन्हा का जिक्र किया।उन्होंने कहा कि हमारे पास शत्रुधन सिन्हा हैं जोकि पटना साहिब से सांसद हैं। तो अगर वह हमारी पार्टी से जुड़ना चाहेंगे, तो उनका स्वागत है। 

एनडीटीवी के मुताबिक जब अखिलेश से यह पूछा गया कि क्या मायावती और अखिलेश यादव राहुल गांधी को प्रधान मंत्री के रूप में स्वीकार  करेंगे तब तेजस्वी यादव ने कहा, "राहुल गांधी ने कहा है कि यदि कांग्रेस एकमात्र सबसे बड़ी पार्टी बन जाती है, तब ही वह प्रधनमंत्री पद का दावा करेंगे। उन्होंने आगे कहा, "मुझे ऐसा लगता है कि जो भी राजनीतिक दल सबसे बड़ा होगा, वह प्रधान मंत्री पद का दावा करेगा। अगर आप विपक्ष को देखते हैं, तो बहुत से लोग पीएम बनने में सक्षम हैं। हालांकि अभी तक किसी ने भी आधिकारिक तौर पर दावा नहीं किया है। 

ये भी पढ़ें: कश्मीर: सेना का सर्च ऑपरेशन अभी जारी, सुबह से दो आतंकी हो चुके हैं ढेर

बता दें कि अभी हाल ही में राजद प्रमुख लाल प्रसाद के पुत्र तेजस्वी ने इस पर मुख्यमंत्री को चुनौती दी थी कि क्या वह हलफनामा देकर कह सकते हैं कि उनका पुत्र कभी राजनीति में नहीं आएगा। इसके बाद तेजस्वी ने एक ट्वीट भी किया। जिसमें उन्होंने लिखा,  'नीतीश चाचा 60 मिनट के भाषण में 45 मिनट तेजस्वी पर ही केन्द्रित रखते है। भतीजे पर इतना फ़ोकस्ड कॉन्सेंट्रेशन रखने के लिए चाचा जी को सह्रदय धन्यवाद। तेजस्वी तो बच्चा है जी!'

जोकीहाट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आरजेडी को मिली जीत के बाद से लालू यादव के बेटे तेजस्वी इन दिनों सोशल मीडिया और भी ज्यादा एक्टिव हो गए हैं। तेजस्वी रोज किसी न किसी मुद्दे को लेकर नीतीश और बीजेपी पर निशाना साधते हैं। 

टॅग्स :तेजस्वी यादवआरजेडीराहुल गाँधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा