लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: राहुल गांधी ने किया नरेंद्र मोदी पर हमला, कहा- झूठ सपने दिखाती है भाजपा

By भारती द्विवेदी | Updated: February 10, 2018 15:46 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेल्लारी में भाजपा के खिलाफ अक्रामक रूख अपनाते हुए उन्हें घेरने की कोशिश की है।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक के चार दिवसीय दौरे पर हैं। कर्नाटक के बेल्लारी में उन्होंने शनिवार (10 फरवरी) जनसभा को संबोधित किया है। राहुल ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया है। राहुल ने कहा- 'जो आपको झूठे वादे करते हैं, झूठे सपने दिखाते हैं, उनपर भरोसा करके आपको कोई फायदा नहीं मिलने वाला है। कांग्रेस पार्टी जो कहती है वो करती है। नरेंद्र मोदी जी के शब्द खोखले हैं। वो जो कहते हैं वो करते नहीं है।'

राहुल आगे कहते हैं- 'लोकसभा में अपने एक घंटे लंबे भाषण में नरेंद्र मोदी ना ही भविष्य की बात की, ना ही युवा की रोजगार की बात और ना ही किसानों की मदद की बात की।'

बात दें कि कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी वहां प्रचार के लिए गए हैं। राहुल अपने इस चार दिवसीय दौरे में बेल्लारी, कोप्पल, रायचूर, गुलबर्गा जैसी जगहों पर प्रचार के लिए जाएंगे। 

टॅग्स :राहुल गाँधीकांग्रेसबीजेपीपीएम मोदीकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

राजनीतिजज लोया मौत मामलाः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिल राहुल गांधी ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

राजनीतिCWC की बैठक के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, 'झूठ पर टिकी है बीजेपी की बुनियाद'

भारतराहुल गांधी ने स्वीकारी गुजरात-हिमाचल की हार, ट्वीट कर नई सरकारों को दी बधाई

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा