लाइव न्यूज़ :

जल्द से जल्द राहुल गांधी को लेनी चाहिए पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी, सभी कार्यकर्ता उनके साथ हैंः भूपेश बघेल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 7, 2019 16:36 IST

बघेल ने फिर से कहा है कि राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहिए क्योंकि पार्टी के सभी कार्यकर्ता उनके साथ हैं। वह राष्ट्रीय मुद्दों पर खुलकर बात करते हैं। उन्हें जल्द से जल्द राष्ट्रीय पार्टी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी लोसकभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था।इसके बाद सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष के रूप में काम कर रही हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिर से कहा है कि राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहिए क्योंकि पार्टी के सभी कार्यकर्ता उनके साथ हैं। वह राष्ट्रीय मुद्दों पर खुलकर बात करते हैं। उन्हें जल्द से जल्द राष्ट्रीय पार्टी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालना चाहिए।

राहुल गांधी लोसकभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था। इसके बाद सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष के रूप में काम कर रही हैं। अभी तक किसी नेता काे कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनाया गया है। फिर से वायनाड के सांसद गांधी को लेकर कांग्रेस के बड़े नेता आवाज मुखर कर रहे हैं। 

अपनी एक हालिया टिप्पणी को लेकर राजनीतिक बहस खड़ी होने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा है कि राहुल गांधी को एक बार फिर पार्टी की कमान संभालनी चाहिए। उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में यह भी कहा कि कांग्रेस को भाजपा नहीं बनना चाहिए और अपना अलग नजरिया एवं सोच बिना किसी डर के लोगों के समक्ष रखना चाहिए।

 

पूर्व विदेश मंत्री ने अपने एक हालिया बयान की पृष्ठभूमि में कहा, ''मैं हैरान हूं कि मुझे वो लोग नसीहत दे रहे हैं जो मेरी निजी वफादारी और राजनीतिक रणनीति के बारे बहुत मामूली जानते हैं। इसलिए मैं हमेशा के लिए उन्हें यह बताना चाहता हूं कि मेरा यह मत है कि विश्वास और निष्ठा निजी पसंद से जुड़ी होती है।''

उन्होंने कहा, ''मैं निजी सम्मान और इतिहास एवं लोकतंत्र की समझ की वजह से गांधी परिवार का समर्थन करता हूं। महत्वपूर्ण क्षणों में रणनीतिक मौन उचित है लेकिन साथ ही आवाज उठाते रहना भी हमारे सामूहिक भविष्य के लिए जरूरी है।'' खुर्शीद ने कहा, ''कांग्रेस भाजपा की तरह नहीं है और कभी होना भी नहीं चाहिए। जब हमारा प्रवक्ता भाजपा का प्रतिवाद करने के हमारे कर्तव्य की ओर इशारा करता है तो उसे यह याद रखना चाहिए कि यह तभी संभव है कि जब हम अपना अलग वैश्विक नजरिया और सोच बिना डर के जाहिर करें।''

उन्होंने कहा, ''मेरा मानना है कि राहुल गांधी हमारे नेता हैं और उन्हें अध्यक्ष के तौर पर वापसी करनी चाहिए। सोनिया जी आगे प्रेरणा देती रहेंगी।'' जम्मू-कश्मीर की स्थिति का उल्लेख करते हुए खुर्शीद ने कहा कि देश से प्रेम करने वाला कोई भी व्यक्ति इस राज्य की पीड़ा पर मूकदर्शक नहीं रह सकता। उन्होंने कहा कि अप्रत्याशित हालात में अप्रत्याशित कदमों की जरूरत होती है लेकिन साथ ही अप्रत्याशित दिल और दिमाग भी जरूरी होता है।

टॅग्स :इंडियाकांग्रेसराहुल गांधीसोनिया गाँधीछत्तीसगढ़भूपेश बघेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो के उड़ानों के रद्द होने पर राहुल गांधी ने किया रिएक्ट, बोले- "सरकार के एकाधिकार मॉडल का नतीजा"

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा