लाइव न्यूज़ :

कोरोना मामले और जीडीपी पर राहुल गांधी ने सरकार पर किया कटाक्ष, कहा- हर गलत दौड़ में देश आगे है

By सुमित राय | Updated: September 7, 2020 13:01 IST

राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर रहे हैं और अब उन्होंने कोरोना मामलों में बढ़ोतरी व जीडीपी में गिरावट पर निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार देश को संकट में पहुंचाकर समाधान ढूंढने के बजाय शुतुरमुर्ग बन जाती है।उन्होंने कहा कि हर गलत दौड़ में देश आगे है- कोरोना संक्रमण के आंकड़े हो या जीडीपी में गिरावट।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी और जीडीपी विकास दर में भारी गिरावट को लेकर सोमवार को केंद्र की मोदी सरकार पर कटाक्ष किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मौजूदा समय में देश हर गलत दौड़ में आगे है। बता दें कि देश में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर आ गया है, वहीं जीडीपी में 23.9 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, "मोदी सरकार देश को संकट में पहुंचाकर समाधान ढूंढने के बजाय शुतुरमुर्ग बन जाती है। हर गलत दौड़ में देश आगे है- कोरोना संक्रमण के आंकड़े हो या जीडीपी में गिरावट।’’

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 42.04 लाख के पार

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 90,802 मामले सामने आने के बाद सोमवार को इस बीमारी के कुल मरीजों की संख्या 42,04,613 हो गई। जबकि पिछले 24 घंटों में 1,016 लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या बढ़कर 71,642 हो गई है।

अप्रैल से जून की तिमाही में जीडीपी में ऐतिहासिक गिरावट

भारत की आर्थिक विकास दर में अप्रैल से जून की तिमाही में रिकॉर्ड गिरावट आई है। इस अवधि में देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 23.9 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इस तिमाही में दो महीने यानी अप्रैल और मई में लॉकडाउन की वजह से अर्थव्यवस्था पूरी तरह ठप रही है और जून में भी इसमें थोड़ी ही रफ्तार मिल पाई।

जीएसटी प्रणाली पर राहुल गांधी ने साधा निशाना

इससे पहले राहुल गांधी ने जीएसटी को लेकर सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था जीएसटी कोई कर प्रणाली नहीं, बल्कि भारत के गरीबों और छोटे एवं मझोले व्यवसायों पर ‘‘हमला’’ है। उन्होंने सभी से इसके खिलाफ खड़े होने की अपील की। गांधी ने जीएसटी को ‘‘गब्बर सिंह टैक्स’’ करार देते हुए कहा कि यह भारत की असंगठित अर्थव्यवस्था पर दूसरा बड़ा हमला है और यह पूरी तरह से ‘‘विफल’’ रहा है। उन्होंने पहले कहा था कि नोटबंदी अर्थव्यवस्था के अनौपचारिक क्षेत्र पर पहला हमला थी।

टॅग्स :राहुल गांधीभारत सरकारकोरोना वायरससकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)कोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

राजनीति अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो