लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी से कहा- जिस जमीन पर देश के सैनिक शहीद हुए, हम वह जमीन चीन को नहीं देने देंगे

By अनुराग आनंद | Updated: June 26, 2020 17:02 IST

पीएम नरेंद्र मोदी के ऑल पार्टी मीटिंग में दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस प्रधानमंत्री व भाजपा सरकार से लगातार सवाल पूछ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने लद्दाख में गतिरोध को लेकर 23 जून सवाल किया था कि क्या चीन ने भारतीय जमीन पर कब्जा किया है।प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी आप इन सवालों से नहीं बच सकते हैं। आपको इन सवालों का जवाब देना ही होगा।सोनिया गांधी ने पीएम मोदी से कहा- देश जानना चाहता है कि चीन ने जमीन नहीं हड़पी तो कैसे हमारे 20 जवान शहीद हुए।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि भारत के लोग जानना चाहते हैं कि क्यों आपने (पीएम ने) बिना हथियार के सैनिकों चीनी सैनिकों का सामना करने भेज दिया।

प्रियंका ने पीएम से कहा कि जिस जमीन पर देश के जवान शहीद हुए हैं, वह हमारी जमीन है। हम आपको वो जमीन चीन को नहीं देने देंगे। 

इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी आप इन सवालों से नहीं बच सकते हैं। आपको इन सवालों का जवाब देना ही होगा।

इससे पहले प्रियंका गांधी ने कहा- इंदिरा गांधी की पोती हैं और बीजेपी की अघोषित प्रवक्ता नहीं

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने अपने एक ट्वीट और फेसबुक पोस्ट पर शुरू हुए विवाद के बाद उत्तर प्रदेश सरकार को चुनौती देते हुए कहा है कि सरकार उनके खिलाफ जो चाहे एक्शन ले सकती है। प्रियंका ने साथ ही कहा कि यूपी सरकार फिजूल की धमकी देकर अपना समय बर्बाद कर रही है और वो सच को सामने लाने का काम जारी रखेंगी। प्रियंका ने कहा कि वे इंदिरा गांधी की पोती हैं और बीजेपी की अघोषित प्रवक्ता नहीं। 

प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट किया, 'जनता के एक सेवक के रूप में मेरा कर्तव्य यूपी की जनता के प्रति है, और वह कर्तव्य सच्चाई को उनके सामने रखने का है। किसी सरकारी प्रॉपगैंडा को आगे रखना नहीं है। यूपी सरकार अपने अन्य विभागों द्वारा मुझे फिजूल की धमकियां देकर अपना समय व्यर्थ कर रही है। जो भी कार्यवाही करना चाहते हैं, बेशक करें। मैं सच्चाई सामने रखती रहूंगी। मैं इंदिरा गांधी की पोती हूं, कुछ विपक्ष के नेताओं की तरह भाजपा की अघोषित प्रवक्ता नहीं।'

सोनिया गांधी ने कहा कि सैनिकों के शौर्य को नमन-

सोनिया गांधी ने कहा, ‘‘सैनिकों के शौर्य को नमन करने के लिए पूरे देश में कांग्रेसजन और देश के नागरिक ‘शहीदों को सलाम दिवस’ मना रहे हैं। मैं खुद को उनके साथ जोड़ती हूं।’’ कांग्रेस की शीर्ष नेता ने कहा, ‘‘लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी घुसपैठ को रोकते हुए हमारे 20 सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए।

देश उनके बलिदान के लिए सदैव आभारी रहेगा। हमें हमारे सैनिकों और सेना पर नाज है। देश सुरक्षित है क्योंकि हमारी सेना प्राणों की आहुति देकर भी देश की हिफाजत करती है।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमारी सेना और सैनिकों के प्रति आदरभाव प्रकट करते हुए मजबूती के साथ खड़े रहने के संकल्प को दोहराती है। सोनिया ने कहा, ‘‘आज जब भारत चीन सीमा पर संकट की स्थिति है तो केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकती।’’ 

राहुल ने कहा कि क्या भारतीय जमीन पर चीन ने कब्जा किया है-

राहुल गांधी ने लद्दाख में गतिरोध को लेकर 23 जून सवाल किया था कि क्या चीन ने भारतीय जमीन पर कब्जा किया है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एवं अपने पिता राजीव गांधी द्वारा लद्दाख के पैंगोंग त्सो झील की ली गई एक तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए यह भी कहा कि चीनी आक्रमण के खिलाफ हम एकजुट खड़े हैं। राहुल गांधी ने सवाल किया, 'क्या भारतीय जमीन पर चीन ने कब्जा किया है?'

टॅग्स :प्रियंका गांधीनरेंद्र मोदीसोनिया गाँधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा