लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी ने प्रवासी मजदूर के मामले में BJP सरकार को घेरा, कहा- ऐसा लगता है कि व्यवस्था ने श्रमिकों को त्याग दिया है

By भाषा | Updated: May 14, 2020 20:33 IST

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘मई की धूप में सड़कों पर चल रहे लाखों मजदूरों का तांता लगा हुआ है। रोज हादसे हो रहे हैं, रोज ये गरीब हिंदुस्तानी मारे जा रहे जा रहे हैं। इनके लिए सरकार बसें क्यों नहीं चलवा रही? ’’

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि देश की सड़कों पर त्राहिमाम की स्थिति है। योगी आदित्यनाथ की सरकार को आड़े हाथ लेते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि ऐसा लगता है कि व्यवस्था ने उन्हें त्याग दिया है।

नयी दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने, कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान अपने रोजगार गंवा चुके, दूसरे राज्यों में फंसे और किसी तरह अपने गृह नगर वापस लौट रहे प्रवासी श्रमिकों की स्थिति को लेकर बृहस्पतिवार को, सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि व्यवस्था ने उन्हें त्याग दिया है।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रवासी श्रमिकों और दूसरे जरूरतमंदों की मदद करें। प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘देश की सड़कों पर त्राहिमाम की स्थिति है। महानगरों से मजदूर भूखे प्यासे, पैदल अपने छोटे छोटे बच्चों और परिवार को लेकर चले जा रहे हैं। ऐसा लगता है जैसे व्यवस्था ने इनको त्याग दिया हो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मई की धूप में सड़कों पर चल रहे लाखों मजदूरों का तांता लगा हुआ है। रोज हादसे हो रहे हैं, रोज ये गरीब हिंदुस्तानी मारे जा रहे जा रहे हैं। इनके लिए सरकार बसें क्यों नहीं चलवा रही? ’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘उप्र रोडवेज की बीस हज़ार बसे खड़ी हैं। कृपया इन्हें सड़कों पर उतार दीजिए। इन्हीं श्रमिकों के श्रम से हमारे ये महानगर बने हैं, इन्हीं के श्रम से देश आगे बढ़ा है।

भगवान के लिए, इन्हें सड़कों पर ऐसे बेसहारा न छोड़िये।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उप्र की सभी जिला शहर इकाईयों से मेरा आग्रह है कि इन जरूरतमंद लोगों की मदद का कार्य और तेज कर दीजिए। पूरी ताकत लगा दीजिए। यह सेवा का वक्त है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता इन हिंदुस्तानी भाइयों के साथ खड़ा है।’’

प्रियंका ने कहा, ‘‘पुलिस के भाइयों से एक विनती - मैं समझ सकती हूं कि आप पर काम का दबाव है। आप भी परेशान हैं। मगर आपसे मेरी एक विनती है कि इन बेसहारा लोगों पर बल प्रयोग मत करिए। इन पर वैसे ही, विपत्ति टूटी हुई है। इनकी गरिमा की रक्षा कीजिए।’’ 

टॅग्स :प्रियंका गांधीनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा