लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी के चहेते पूर्व आईएएस अरविंद कुमार शर्मा को भाजपा ने विधान परिषद चुनाव में प्रत्याशी बनाया, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 15, 2021 12:30 IST

उत्तर विधान परिषद चुनाव 2021ः अरविंद कुमार शर्मा ने अपनी प्राथमिक शिक्षा मऊ में हासिल की। उसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से परास्नातक की डिग्री ली। उन्होंने केंद्र में कुटीर लघु एवं मझोले उद्योग मंत्रालय में सचिव के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है।

Open in App
ठळक मुद्देशर्मा राज्य के सबसे पिछड़े पूर्वी इलाके मऊ जिले के एक गाँव से ताल्लुक रखते हैं।पार्टी ने उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।राज्य की 12 विधान परिषद सीटों के लिए 28 जनवरी को मतदान होना है।

लखनऊः हाल ही में आईएएस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए गुजरात काडर के पूर्व अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा को पार्टी ने उत्तर प्रदेश के विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवार बनाया है।

गुजरात कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा लगभग दो दशकों से मोदी के साथ जुड़े रहे हैं और 2001 में पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बनने पर उनके निजी सचिव भी थे। शर्मा राज्य के सबसे पिछड़े पूर्वी इलाके मऊ जिले के एक गाँव से ताल्लुक रखते हैं।

भाजपा ने उत्तर प्रदेश की 12 विधान परिषद सीटों के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को चार उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। पार्टी ने उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।

राज्य की 12 विधान परिषद सीटों के लिए 28 जनवरी को मतदान होना है

शर्मा और सिंह के अलावा पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने लक्ष्मण प्रसाद आचार्य और प्रशासनिक सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृति लेने वाले गुजरात काडर के पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा के नाम को भी हरी झंडी दी है। शर्मा बृहस्पतिवार को ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए थे। राज्य की 12 विधान परिषद सीटों के लिए 28 जनवरी को मतदान होना है और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 18 जनवरी है।

प्रशासनिक सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृति लेने वाले गुजरात काडर के पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले 1988 बैच के आईएएस अधिकारी शर्मा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी माना जाता है और वह मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहते भी उनके साथ काम कर चुके हैं।

नरेंद्र मोदी के करीबी सहयोगी अधिकारी के तौर पर काम कर चुके हैं

भाजपा के एक प्रवक्ता ने बताया कि शर्मा ने लखनऊ स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी ट्वीट करके कहा ‘पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा का भाजपा परिवार में स्वागत किया। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की विचारधारा से जुड़े शर्मा की कार्यक्षमता व कर्मठता से निश्चित ही पार्टी को एक नयी गति मिलेगी।’

 शर्मा वर्ष 2001 से 2020 के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी सहयोगी अधिकारी के तौर पर काम कर चुके हैं। वह गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय तथा उसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय में भी कार्यरत रहे हैं। उन्होंने समय से दो साल पहले ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है।

सूत्रों के मुताबिक शर्मा ने अपनी प्राथमिक शिक्षा मऊ में हासिल की। उसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से परास्नातक की डिग्री ली। उन्होंने केंद्र में कुटीर लघु एवं मझोले उद्योग मंत्रालय में सचिव के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा