लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी आज कोलकाता में रैली को करेंगे संबोधित, कैलाश विजयवर्गीय का दावा- मिथुन चक्रवर्ती मंच पर रहेंगे मौजूद

By अनुराग आनंद | Updated: March 7, 2021 08:52 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोलकाता में आज की मेगा रैली के दौरान मिथुन चक्रवर्ती के मंच पर मौजूद रहने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देमिथुन चक्रवर्ती के मंच पर मौजूद रहने की बात भले ही सामने आई हो लेकिन भाजपा में शामिल होने की बात सामने नहीं आई है।कोलकाता के ब्रिगेड मैदान की रैली के दौरान बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती समेत कई हस्तियों के मंच पर मौजूद रहने की उम्मीद है।

कोलकाताप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा के चुनावी अभियान को धार देने के लिए रविवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में एक रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की रविवार की रैली को भगवा दल द्वारा इस साल फरवरी में शुरू की गई ''परिवर्तन यात्रा'' का समापन कार्यक्रम माना जा रहा है।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती मंच पर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मौजूद रहेंगे। भाजपा के एक नेता ने कहा, '' प्रधानमंत्री ब्रिगेड परेड मैदान में रैली के साथ ही चुनावी अभियान का बिगुल फूकेंगे।''

चुनाव के तारीखों के ऐलान के बाद रविवार को ब्रिगेड मैदान में पश्चिम बंगाल में भाजपा का पहला बड़ा कार्यक्रम है

राज्य में आठ चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद रविवार को होने वाली रैली पश्चिम बंगाल में भाजपा का पहला बड़ा कार्यक्रम होगा। भाजपा ने इस रैली को सफल बनाने के लिए भारी भीड़ जुटाने की योजना बनाई है। भाजपा राज्य विधानसभा चुनाव के दो चरणों के लिए पार्टी उम्मीदवारों की सूची शुक्रवार को जारी करने वाली थी लेकिन उसने प्रधानमंत्री की रैली के चलते इसे टाल दिया।

भाजपा नेता राहुल सिन्हा का दावा, रैली संपन्न होने के बाद भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी

भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा कि रैली संपन्न होने के बाद भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। बता दें कि रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के अलावा भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। भाजपा के सूत्रों ने बताया कि रैली के दौरान बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती समेत अन्य हस्तियों के भी मंच पर मौजूद रहने की उम्मीद है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘वह कल की रैली में उपस्थित रह सकते हैं। देखते हैं क्या होता है।’’  

(एजेंसी इनपुट के आधार पर)

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकोलकातामिथुन चक्रबर्तीकैलाश विजयवर्गीय
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा