लाइव न्यूज़ :

मेरा मुंह बंद कराने के लिए व्याकुल और बेताब हैं विरोधी व राजनीतिक प्रतिद्वंद्वीः राहुल

By भाषा | Updated: October 10, 2019 13:54 IST

आपराधिक मानहानि के मामले में यहां मजिस्ट्रेट अदालत में पेश हुए गांधी ने ट्वीट कर यह आरोप लगाया। यह मामला राहुल की टिप्पणी, “सभी चोरों का उपनाम मोदी क्यों होता है” से जुड़ा हुआ है। उन्होंने इस मामले में खुद को निर्दोष बताया।

Open in App
ठळक मुद्देमेरे साथ एकजुटता दिखाने के लिए यहां जमा हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्यार एवं सहयोग के लिए मैं उनका आभारी हूं।वह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बी एच कपाड़िया की अदालत में पेश हुए।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके खिलाफ दायर कराए गए मानहानि के मामले, उन्हें चुप कराने के लिए बेताब उनके राजनीतिक विरोधियों का एक प्रयास है।

आपराधिक मानहानि के मामले में यहां मजिस्ट्रेट अदालत में पेश हुए गांधी ने ट्वीट कर यह आरोप लगाया। यह मामला राहुल की टिप्पणी, “सभी चोरों का उपनाम मोदी क्यों होता है” से जुड़ा हुआ है। उन्होंने इस मामले में खुद को निर्दोष बताया।

गांधी ने ट्वीट किया, “मेरा मुंह बंद कराने के लिए व्याकुल, मेरे राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों द्वारा दर्ज मानहानि के एक मामले में पेश होने के लिए मैं आज सूरत में हूं। मेरे साथ एकजुटता दिखाने के लिए यहां जमा हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्यार एवं सहयोग के लिए मैं उनका आभारी हूं।”

वह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बी एच कपाड़िया की अदालत में पेश हुए। पश्चिम सूरत से भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी द्वारा लगाए गए आरोपों को वह स्वीकार करते हैं या नहीं, यह पूछे जाने पर उन्होंने खुद को निर्दोष बताया।

कर्नाटक में 13 अप्रैल को कोलार में अपनी एक प्रचार रैली के दौरान राहुल ने कहा था ‘‘नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी.... आखिर इन सभी का उपनाम मोदी क्यों है? सभी चोरों का उपनाम मोदी क्यों होता है?’’ शिकायत में पूर्णेश मोदी ने कहा था कि कांग्रेस नेता ने अपनी इस टिप्पणी से पूरे मोदी समुदाय की मानहानि की है। 

टॅग्स :इंडियाकांग्रेसराहुल गांधीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा