लाइव न्यूज़ :

बाढ़-बारिश से बरबाद फसल का कोई मुआवजा नहीं, सरकार को किसान की याद केवल विज्ञापन में: प्रियंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 9, 2019 13:52 IST

मीडिया में आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि दो अलग-अलग घटनाओं में महोबा और हमीरपुर में कर्ज तले दबे दो किसानों ने आत्महत्या कर ली। इसी रिपोर्ट की पृष्ठभूमि में कांग्रेस महासचिव ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने किसानों के प्रति उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के व्यवहार की बुधवार को निंदा की।प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘ उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को परेशान करने के कई तरीके ईजाद किए हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने किसानों के प्रति उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के व्यवहार की बुधवार को निंदा की और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को किसानों की याद केवल विज्ञापनों में आती है।

मीडिया में आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि दो अलग-अलग घटनाओं में महोबा और हमीरपुर में कर्ज तले दबे दो किसानों ने आत्महत्या कर ली। इसी रिपोर्ट की पृष्ठभूमि में कांग्रेस महासचिव ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘ उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को परेशान करने के कई तरीके ईजाद किए हैं। कर्जमाफी के नाम पर धोखा किया। बिजली बिल के नाम पर उनको जेल में डाला।’’ उन्होंने राज्य सरकार पर बाढ़ और बारिश के कारण बरबाद हुई फसल का मुआवजा ना देने का आरोप भी लगाया। उन्होंने लिखा, ‘‘ बाढ़-बारिश से बरबाद फसल का कोई मुआवजा नहीं मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार को किसान की याद केवल विज्ञापन में आती है।’’ 

टॅग्स :इंडियाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)योगी आदित्यनाथप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा