लाइव न्यूज़ :

घाटी में जो शांति देखी है, वैसा पहले कभी नहीं था, लोग मुझे फोन करते हैं, कहते हैं ‘ऐसा पहले कभी नहीं हुआ’- स्वामी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 29, 2019 15:24 IST

पूर्व न्यायाधीश एस एन अग्रवाल के द्वारा लिखी गई किताब ‘नेहरूज हिमालयन ब्लंडर्स : द एक्सेसन ऑफ जम्मू एंड कश्मीर’ के विमोचन के मौके पर उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने हाय-तौबा मचाया था कि अनुच्छेद 370 के खत्म होने पर भारत का संबंध घाटी से खत्म हो जाएगा या तबाही शुरू हो जाएगी, वे सब हकीकत में विफल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देलोग घाटी से मुझे फोन करते हैं और कहते हैं कि ‘ऐसा पहले कभी नहीं हुआ’। जम्मू शांत है। लद्दाख शांत है।स्वामी ने कहा, ‘‘और हिंसा और डर की भी घाटी से जो खबरें आ रही हैं, वह सिर्फ तीन जिलों से आ रही हैं।

भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा कि अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को खत्म किए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में जैसा ‘शांतिपूर्ण’ माहौल आज है, वैसा पहले कभी नहीं रहा।

पूर्व न्यायाधीश एस एन अग्रवाल के द्वारा लिखी गई किताब ‘नेहरूज हिमालयन ब्लंडर्स : द एक्सेसन ऑफ जम्मू एंड कश्मीर’ के विमोचन के मौके पर उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने हाय-तौबा मचाया था कि अनुच्छेद 370 के खत्म होने पर भारत का संबंध घाटी से खत्म हो जाएगा या तबाही शुरू हो जाएगी, वे सब हकीकत में विफल हो गए।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने घाटी में इन महीनों में जो शांति देखी है, वैसा पहले कभी नहीं था। लोग घाटी से मुझे फोन करते हैं और कहते हैं कि ‘ऐसा पहले कभी नहीं हुआ’। जम्मू शांत है। लद्दाख शांत है।’’ स्वामी ने कहा, ‘‘और हिंसा और डर की भी घाटी से जो खबरें आ रही हैं, वह सिर्फ तीन जिलों से आ रही हैं। वह भी इसलिए क्योंकि यहां पहले से ही आतंकवादी छुपे हुए थे।’’

पाकिस्तान के बारे में बात करते हुए स्वामी ने कहा कि भारत को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेना चाहिए। सिंध, बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में भी लोग पाकिस्तान के साथ नहीं रहना चाहते हैं और भारत को उनकी मदद करनी चाहिए।

टॅग्स :इंडियासुब्रमणियन स्वामीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)धारा ३७०जम्मू कश्मीरमोदी सरकारपाकिस्तानजवाहरलाल नेहरू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा