लाइव न्यूज़ :

मायावती ने PM की जाति पर उठाया सवाल, कहा- मोदी जन्म से OBC नहीं इसीलिए नहीं झेला जातिवाद का दंश

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 10, 2019 11:25 IST

मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'पीएम श्री मोदी ने अब और कुछ नहीं तो गठबंधन पर जातिवादी होने का जो आरोप लगाया है। वह हास्यास्पद व अपरिपक्व है। जातिवाद के अभिशाप से पीड़ित लोग जातिवादी कैसे हो सकते हैं?'

Open in App

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर है। उन्होंने शुक्रवार को पीएम मोदी पर आरोप लगाया है कि वह जबरदस्ती खुद को पिछड़ा बनाकर जातिवाद का खुलकर राजनीतिक फायदा उठाते हैं। वहीं, उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) को नहीं बख्शा।

मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'पीएम श्री मोदी ने अब और कुछ नहीं तो गठबंधन पर जातिवादी होने का जो आरोप लगाया है। वह हास्यास्पद व अपरिपक्व है। जातिवाद के अभिशाप से पीड़ित लोग जातिवादी कैसे हो सकते हैं? श्री मोदी जन्म से ओबीसी नहीं हैं इसीलिए उन्होंने जातिवाद का दंश नहीं झेला है और ऐसी मिथ्या बातें करते हैं।'

आगे मायावती ने कहा, 'इसके विपरीत, श्री मोदी अपने को जबरदस्ती पिछड़ा बनाकर जातिवाद का खुलकर राजनीतिक स्वार्थ के लिए इस्तेमाल करते हैं। वे अगर जन्म से पिछड़े होते तो क्या आरएसएस उन्हें कभी भी पीएम बनने देती? वैसे भी श्री कल्याण सिंह जैसों का आरएसएस ने क्या बुरा हाल किया है यह देश क्या नही देख रहा है।'इससे पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को जौनपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह 'धन्नासेठों के चौकीदार' हैं। साथ ही साथ कहा कि इस चुनाव में भाजपा देश की सत्ता से बाहर होने जा रही है। भाजपा ने 2014 चुनाव के समय गरीबों और मध्यमवर्गीय लोगों से किये गये वायदे पूरे नहीं किये। उन्होंने कहा कि जनता को अब पूछना चाहिए कि 2014 के वादे क्या हुए। फिर मोदी वोट मांगने की हिम्मत नहीं जुटा सकेंगे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावमायावतीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बहुजन समाज पार्टी (बसपा)उत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो