लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार के खिलाफ लोकसभा में आज लाए जाएंगे चार अविश्वास प्रस्ताव

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 27, 2018 03:58 IST

कांग्रेस की ओर से भी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया गया है। उन्होंने यह नोटिस शुक्रवार दिया है, जिसमें मंत्रिमंडल के प्रति अविश्वास जाहिर किया गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 27 मार्चः देश की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ आज लोकसभा में चार राजनीतिक दलों ने एक साथ अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला किया है। इसमें तेलगूदेशम पार्टी, वाईआरएस कांग्रेस, कांग्रेस और सीपीएम शामिल हैं। यह चारों राजनीतिक पार्टियां अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दे चुकी हैं। सोमवार को चौथे राजनीतिक दल के तौर पर सीपीएम सांसद मो.सलीम ने लोकसभा के महासचिव को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है।

कांग्रेस की ओर से भी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया गया है। उन्होंने यह नोटिस शुक्रवार दिया है, जिसमें मंत्रिमंडल के प्रति अविश्वास जाहिर किया गया है। कांग्रेस ने 27 मार्च को इसे एजेंडे में शामिल करने का नोटिस दिया है। 

इससे पहले मोदी सरकार में सहयोगी रही तेलगूदेशम पार्टी और राज्य के दूसरे दल वाईआरएस कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव को लेकर नोटिस दे चुके हैं। उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव का निर्णय आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिए जाने के बाद लिया है। हालांकि, सदन में हंगामें के चलते उनके नोटिस पेश नहीं हो सके हैं।

इधर, आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने पर तेलुगू देशम पार्टी ने बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन से नाता तोड़ चुकी है। इसके साथ ही आए दिन अविश्वास प्रस्ताव लेकर संसद की कार्यवाही स्थगित की जा रही है। बीते सोमवार को जहां राज्यसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित रही, वहीं लोकसभा पहले दोपहर तक स्थगित रही। बाद में कुछ देर कार्यवाही शुरू होने के बाद विपक्ष ने फिर से हंगामा किया, जिसके बाद लोकसभा भी पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।

आपको बता दें, इस समय कांग्रेस के 48 सांसद हैं। इस तरह सरकार के खिलाफ प्रस्ताव लाने के लिए जरूरी 50 सांसदों का आंकड़ा आराम से जुट जाएगा। इसके साथ ही लेफ्ट फ्रंट, आप और बाकी विपक्षी दल भी सरकार के खिलाफ लामबंद हो चुके हैं। इस तरह सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने में कोई मुश्किल नहीं होगी।

टॅग्स :मोदी सरकारलोकसभा संसद बिलकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह