लाइव न्यूज़ :

MP सियासी घमासानः कमलनाथ बीजेपी पर बरसे, कहा- दिग्विजय सिंह को बलपूर्वक हिरासत में लेना तानाशाही व हिटलर शाही है

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 18, 2020 11:40 IST

MP Political Crisis: कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए उसके प्रतिष्ठित युवा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी छोड़ दी और इसके बाद मध्य प्रदेश से पार्टी के 22 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था। इसके साथ 15 महीने पुरानी कमलनाथ सरकार गिरने के कगार पर पहुंच गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु में कांग्रेस के बागी विधायकों से मिलने गए दिग्विजय सिंह सहित पार्टी के कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कमलनाथ ने बेंगलुरु में हुए नाटकीय घटनाक्रम को तानाशाही व हिटलर शाही करार दिया है।

बेंगलुरु में कांग्रेस के बागी विधायकों से मिलने गए दिग्विजय सिंह सहित पार्टी के कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसको लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर करारा वार किया है। साथ ही साथ बेंगलुरु में हुए नाटकीय घटनाक्रम को तानाशाही व हिटलर शाही करार दिया है।

सीएम कमलनाथ ने फेसबुक पर लिखा, 'बेंगलुरु में बीजेपी द्वारा बंधक बनाए गए कांग्रेस विधायकों से मिलने गए कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार दिग्विजय सिंह व कांग्रेस के मंत्रियों, विधायकों को मिलने से रोकना, उनसे अभद्र व्यवहार करना, उन्हें बलपूर्वक हिरासत में लेना पूरी तरह से तानाशाही व हिटलर शाही है।'

उन्होंने आगे कहा, 'पूरा देश आज देख रहा है कि एक चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने के लिए किस प्रकार से भाजपा द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या की जा रही है। क्यों विधायकों से मिलने नहीं दिया जा रहा है, आखिर किस बात का डर बीजेपी को है? भाजपा द्वारा एक गंदा खेल प्रदेश में खेला जा रहा है।'

सीएम कमलनाथ ने कहा, 'लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मूल्यों व अधिकारों का दमन किया जा रहा है। हमारे हिरासत में लिए गए नेताओं को शीघ्र रिहा किया जावे और बंधक विधायकों से मिलने की इजाजत दी जाए।'  

इधर, पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर विधायकों को बंधक बनाने का आरोप लगाया और कहा कि वह ‘‘भूख हड़ताल’’ करेंगे। बीजेपी विधायक अरविंद भदौरिया और एक सांसद ने उन्हें बंधक बना रखा है। मैं अपने विधायकों, अपने मतदाताओं (राज्यसभा चुनाव के लिए), अपनी ही पार्टी के लोगों से क्यों नहीं मिल सकता? भाजपा इसमें क्या कर रही है?

सिंह ने आरोप लगाया कि रिजॉर्ट के भीतर कांग्रेस विधायक उनसे मिलना चाहते हैं लेकिन उन्हें ऐसा करने नहीं दिया जा रहा है। पुलिस द्वारा मनाने की कोशिश करने पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'अपने कांग्रेस विधायकों से मिलना मेरा अधिकार है। मैं भाजपा विधायकों से नहीं मिलना चाहता। मैं कांग्रेस विधायकों से मिलना चाहता हूं। लोगों ने उन्हें कांग्रेस विधायक के तौर पर वोट दिया था न कि बीजेपी विधायकों के तौर पर।' 

कांग्रेस के 22 बागी विधायकों ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन किया और दावा किया कि पार्टी के 20 और विधायक उनके साथ आना चाहते हैं और वे आने वाले दिनों में बीजेपी में आने पर विचार कर रहे हैं। कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए उसके प्रतिष्ठित युवा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी छोड़ दी और इसके बाद मध्य प्रदेश से पार्टी के 22 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया। इसके साथ 15 महीने पुरानी कमलनाथ सरकार गिरने के कगार पर पहुंच गई है। सिंधिया 11 मार्च को बीजेपी में शामिल हो गए थे। 

टॅग्स :कमलनाथकांग्रेसमध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिग्विजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा