लाइव न्यूज़ :

MP Taja Khabar: सीएम कमलनाथ ने कैबिनेट बैठक से पहले छह मंत्रियों को किया बर्खास्त, बीजेपी का दावा- अल्पमत में है सरकार 

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 18, 2020 10:25 IST

MP Taja Khabar: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को बेंगलुरु पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दिग्विजय सिंह बेंगलुरु में कांग्रेस के बागी विधायकों से मिलने गए थे। उन्हें होटल में मौजूद बागी विधायकों से मुलाकात नहीं करने दिया। इसके विरोध में वे धरने पर बैठ गए। पुलिस ने कांग्रेस नेता को हिरासत में ले लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री कमलनाथ ने बागी छह मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया है। मुख्यमंत्री कमलनाथ आज सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक करने वाले हैं।

मध्य प्रदेश में सियासी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार (18 मार्च) को सूबे के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बड़ा कदम उठाते हुए बागी छह मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया है। वहीं, वह आज सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक करने वाले हैं, जिसमें कई अहम निर्णय ले सकते हैं। हालांकि बीजेपी दावा कर रही है कि कमलनाथ सरकार अल्पमत में है। 

इधर, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दिग्विजय सिंह बेंगलुरु में कांग्रेस के बागी विधायकों से मिलने गए थे। उन्हें होटल में मौजूद बागी विधायकों से मुलाकात नहीं करने दिया। इसके विरोध में वे धरने पर बैठ गए। पुलिस ने कांग्रेस नेता को हिरासत में ले लिया है।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बेंगलुरु के रमाडा होटल में ठहरे कांग्रेस के बागी विधायकों से मिलने पहुंचे थे। दिग्विजय ने कहा, 'मैं मध्य प्रदेश से कांग्रेस का राज्यसभा उम्मीदवार हूं। 26 मार्च को वोटिंग होनी है। मेरे विधायकों को यहां रखा गया है। वह मुझसे बात करना चाहते हैं। लेकिन उनके मोबाइल फोन छीन लिए गए हैं। मैंने खुद 5 विधायकों से बात की। उन्होंने कहा कि वे बंदी हैं, उनके फोन छीन लिए गए, हर कमरे के सामने पुलिस है। उन्हें 24/7 फॉलो किया जा रहा है। भाजपा फ्लोर टेस्ट के लिए कह रही है लेकिन 22 विधायकों के बिना फ्लोर टेस्ट कैसे हो सकता है?'

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को बेंगलुरू के अमृताहल्ली पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। उनका कहना है कि वह अब भूख हड़ताल पर हैं। उन्हें निवारक (प्रिवेंटिव) गिरफ्तारी के तहत रखा गया है। उनके साथ दिग्विजय सिंह के अलावा कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार और मध्य प्रदेश कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा और कांतिलाल भूरिया भी हैं। सचिन यादव और कांतिलाल भूरिया की भी निवारक (प्रिवेंटिव) गिरफ्तारी कर ली गई है।

इससे पहले कमलनाथ ने राज्यपाल लालजी टंडन को पत्र लिखकर सूचित किया कि सदन में शक्ति परीक्षण कराने के संबंध में राजभवन से प्राप्त पत्र को उन्होंने निर्णय लेने के लिए विधानसभा अध्यक्ष के पास भेज दिया है। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को आगे लिखा है, ‘‘सभी तथ्यों के आलोक में मैंने आपके निर्देश को समुचित निर्णय हेतु विधानसभा अध्यक्ष को अग्रेषित कर दिया है। मैं इस पत्र की भी एक प्रति उन्हें अंकित (भेज) कर रहा हूं।’’ 

राज्यपाल टंडन ने कल मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उन्हें 17 मार्च मंगलवार को सदन में विश्वास मत हासिल करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने लिखा था कि यदि सरकार ऐसा नहीं करती है तो माना जाएगा कि उसके पास बहुमत नहीं है। कमलनाथ ने लिखा है, ‘‘आपने अपने पत्र में यह खेद जताया है कि आपने जो समयावधि दी थी उसमें विधानसभा में अपना बहुमत सिद्ध करने के बजाय मैंने आपको पत्र लिखकर शक्ति परीक्षण कराने में आनाकानी की। मैं आपके ध्यान में यह तथ्य लाना चाहूंगा कि पिछले 15 महीने में मैंने सदन में कई बार बहुमत सिद्ध किया है। अब यदि भाजपा यह आरोप लगा रही है कि मेरे पास बहुमत नहीं है तो वे अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से फ्लोर टेस्ट करा सकते हैं। मेरी जानकारी में यह आया है कि उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत कर दिया है जो विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष लंबित है।’’ 

टॅग्स :कमलनाथमध्य प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा