लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja Khabar: 'दिग्विजय राजा नहीं, राजा तो सिंधिया हैं', वनमंत्री विजय शाह ने कही ये बात

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: July 19, 2020 18:13 IST

भाजपा विधायक और मंत्री राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के पक्ष में लगातार बयान देकर कांग्रेस नेताओं को घेर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविजय शाह शाह ने सिंधिया का समर्थन करते हुए दिग्विजय सिंह को नकली राजा और सिंधिया को असली राजा तक बता डाला ।शाह ने कहा कि कांग्रेस के नकली राजा और व्यापारी भाई कमलनाथ ज्यादा नहीं चल पाएंगें।

मध्य प्रदेश में एक ओर कांग्रेस ज्योतिरादित्य सिंधिया को निशाने पर लिए हुए है और उनके खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रही है। वहीं, भाजपा विधायक और मंत्री राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के पक्ष में लगातार बयान देकर कांग्रेस नेताओं को घेर रही हैं। राज्य के वनमंत्री विजय शाह शाह ने सिंधिया का समर्थन करते हुए दिग्विजय सिंह को नकली राजा और सिंधिया को असली राजा तक बता डाला ।

मंत्री बनाए जाने के बाद अपने गृह नगर खंडवा पहुंचे वनमंत्री ने ये बात खंडवा जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित उनके सम्मान समारोह में कहीं। कार्यकर्ताओँ को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि प्रदेश में नकली राजाओं का हुजूम है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह राजा नहीं हैं, असली राजा तो सिंधिया हैं। 

शाह ने कहा कि कांग्रेस के नकली राजा और व्यापारी भाई कमलनाथ ज्यादा नहीं चल पाएंगें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में कमलनाथ के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खूब मेहनत की थी, मगर पार्टी ने उनका अपमान किया। 

सिंधिया समर्थक विधायकों द्वारा विधायकी छोड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि विधायकी छोड़ना आसान बात नहीं है, सिंधिया समर्थक विधायकों ने जनहित में अपनी विधायकी भी छोड़ी। उन्होंने कहा कि  सिंधिया ने अपमान बर्दाश्त नहीं किया, जनता के हित में कांग्रेस छोड़ दी। जो वादे शिवराज और सिंधिया ने किए हैं, वे सभी पूरे होंगे। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशदिग्विजय सिंहकमलनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा